1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. होने वाली है आईपीएल की शुरुआत : जानिए एक पारी में सबसे अधिक रनों का रिकॉर्ड किसके नाम है !

होने वाली है आईपीएल की शुरुआत : जानिए एक पारी में सबसे अधिक रनों का रिकॉर्ड किसके नाम है !

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
होने वाली है आईपीएल की शुरुआत : जानिए एक पारी में सबसे अधिक रनों का रिकॉर्ड किसके नाम है !

क्रिकेट जगत के फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल आज से आईपीएल शुरु हो रहा है और इस साल कोरोना नाम की बीमारी के कारण मार्च अप्रैल में होने वाला आईपीएल अब जाकर हो रहा है। हालांकि यह आईपीएल देश के बाहर हो रहा है लेकिन उसके बाद भी क्रिकेट प्रेमियों के मन में इस आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

इंडियन प्रीमियर लीग के 13 वें सीजन की शुरुआत कल यानी 19 सितंबर से हो रही है।  कोरोना वायरस की वजह से इस बार आईपीएल का आयोजन यूएई में हो रहा है। आपको बता दे कि इस बार मैदान में दर्शक भी नहीं होंगे।

वैसे इस बार माना जा रहा है कि जमकर चौकों और छक्कों की बरसात होगी, यानी की इस बार एक पारी में बने गए रिकॉर्ड को तोड़ने की संभावना है। आपको बता दे, साल 2013 में 20 ओवर में 263 रन बनाने का रिकॉर्ड आरसीबी के नाम है।

उस मैच में क्रिस गेल ने तूफानी पारी खेलते हुए 175 रन बनाए थे। दूसरे नंबर पर भी इसी टीम का रिकॉर्ड है। 2016 में गुजरात लॉन्यस के सामने 20 ओवर में  248 रन बनाए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...