यूएई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इस समय मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुंबई के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए हैं। दिल्ली के ऋषभ पंत ने 38 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से 56 रन बनाए।

कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ उन्होंने तीसरे विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी की। अय्यर ने नाबाद 65 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में कप्तान ने 50 गेंदों का सामना कर छह चौके और दो छक्के लगाए हैं। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट ने तीन, नाथन कुल्टर नाइल ने दो विकेट लिए।

मुंबई को ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए 157 रन चाहिए।