रिपोर्ट: निहाल राठौर
नई दिल्ली: भारत मे आईपीएल 2021 का आगाज 9 अप्रैल से होने जा रहा है, जिसमे 8 टीमों ने हिस्सा लिया है। सभी टीमों ने मैच मे बेहतरीन परफॉरमेंस के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। वहीं पंजाब किंग्स जो पहले किंग्स 11 पंजाब के नाम से जानी जाती थी, वो भी इस रेस मे साथ-साथ चल रही है।

आपको बता दें, कि पंजाब किंग्स ने ऑस्ट्रेलिया के जानें मानें पूर्व क्रिकेटर “डेमियन राइट” को नौ अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल के लिये नया बॉलिंग कोच बनाया है। वे पंजाब के मुख्य कोच और क्रिकेट संचालन निदेशक अनिल कुंबले के मार्गदर्शन में काम करते नजर आएंगे। वहीं राइट और कुंबले के अलावा, पंजाब किंग्स के सहायक कोच में एंडी फ्लावर, बैटिंग कोच वसीम जाफर और फील्डिंग कोच जॉन्टी रोड्स शामिल हैं।

कौन है “डेमियन राइट”
जानकारी के लिए बता दें, कि डेमियन राइट जानें मानें पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर है। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज और तेज-मध्यम गेंदबाज हैं। उनके पास साइड-बॉलिंग एक्शन और गेंद को तेजी से उछालने की क्षमता है। साथ हीं वो बांग्लादेश की अंडर 19 टीम के कोच भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह न्यूजीलैंड टीम के बॉलिंग कोच भी रहे हैं। और अब उन्हें पंजाब किंग्स के लिए बतौर बॉलिंग कोच के रूप में चुना गया है।

आपको बताते दें, कि कोच बनने के बाद राइट ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, ‘मैं पंजाब किंग्स का बॉलिंग कोच बनकर बहुत खुश हूं। टीम शानदार है और इसमें अपार क्षमता है। इस सत्र में इसके बेहतरीन स्टाफ के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं.’
वहीं पंजाब किंग्स ने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा कर डेमियन राइट का टीम मे शामिल होने की पुष्टी करी। साथ ही उनका स्वागत भी किया।
Wright has come to the right place ☑️😅
Another Aussie on-board! 😍#SaddaPunjab #PunjabKings pic.twitter.com/W4rSjP25VU
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) March 12, 2021
Punjab Kings के खिलाड़ियों की लिस्ट
केएल राहुल (कप्तान), क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, निकोल्स पूरन, मनदीप सिंह, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, प्रभसिमरन सिंह, मोहम्मद शमी, क्रिस जॉर्डन, दर्शन नलकांदे, इशान पोरेल, डेविड मलान, जाय रिचर्डसन, रवि बिश्नोई, मुरुगन अश्विन, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार, शाहरुख खान, राइली मेरिडिथ, मोइजेज हेनरिक्स, जलज सक्सेना, उत्कर्ष सिंह, फैबियन एलन और सौरभ कुमार.