1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IPL 2021: इस सीजन में होगा ये सबसे खास बात, पहली बार होगा ऐसा

IPL 2021: इस सीजन में होगा ये सबसे खास बात, पहली बार होगा ऐसा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IPL 2021: इस सीजन में होगा ये सबसे खास बात, पहली बार होगा ऐसा

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: आईपीएल के इस सीजन की तैयारी जोरो से चल रही है,ऑक्शन के बाद BCCI ने भी तैयारियों में तेजी कर दी है। आज हम आपको इस होने वाले आईपीएल की कुछ ऐसी बातें बताने जा रहें है, जो इससे पहले कभी नहीं हुआ है। आइये जानते हैं कि इस सीजन में क्या होगा खास।

इस साल होने वाले आईपीएल लीग में सभी टीमें मैच अपने मैचेज न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेगी। जिसका मतलब कोई भी टीम अपने होम ग्राउंड में खेलने नहीं उतरेगी। देश में होने वाले आईपीएल में पहले भी मैचेज न्यूट्रल वेन्यू पर हुए हैं, लेकिन हर टीम अपने घर में मैच जरूर खेलती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। इसको आसान भाषा में समझें तो मान लें कि दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस  के खिलाफ 2 मैच खेलना है, इस स्थिति में दिल्ली की टीम एक मैच अपने घर फिरोज शाह कोटला में खेलती थी और दूसरा मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलती थी, लेकिन इस सीजन के आईपीएल  में ऐसा नहीं होगा।

कोरोना  महामारी के कारण पिछले सीजन का आईपीएल यूएई की सरजमीं पर कराया गया था। इस सीजन के लिए भी बढ़ते कोरोना महामारी को देखते हुए कयास लगाया जा रहा था कि इस सीजन का भी आईपीएल भी विदेशी सरजमीं पर ही खेला जायेगा। लेकिन BCCI  ने फैंसला लिया कि इस सीजन का आईपीएल भारत के 6 शहरों में आयोजित होगा। इन शहरों में चेन्नई, कोलकाता, मुंबई, अहमदाबाद, दिल्ली और बेंगलुरु को वेन्यू के तौर पर चुना गया है। आईपीएल के इतिहास में पहली बार देश के इतने कम शहरों में आईपीएल खेला जाएगा।

इस सीजन के आईपीएल लीग का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहली बार खेला जाएगा। आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है।

कोरोना महामारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए आईपीएल  का पहला हाफ बिना दर्शकों के आयोजित किया जाएगा। वहां लीग के दूसरे हाफ में दर्शकों को स्टेडियम में बैठकर मैच देखने की इजाजत मिलने की उम्मीद है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...