रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: आईपीएल के इस सीजन का छठां मैच बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलेर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। रौमांचक मुकाबले में बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को मत देकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैंसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर की टीम ने 149 रन ही बना सकी। हैदराबाद की टीम छोटे स्कोर को भी पार नहीं कर पाई। वहीं हैदराबाद के खेमें से कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायर हो रही है, आइये जानते हैं उस मिस्ट्री गर्ल के बारें में…
Feeling Sad For Them☹️#SRHvRCB #SRHvsRCB #RCBVsSRH #SRH #RCB #Warner #IPL2021 #ManishPandey @SunRisers pic.twitter.com/kXpysbQHoa
— Rajesh Singh Negi (@RajeshSN1999) April 14, 2021
लगभग अपनी जीत का जश्न मना रही हैदराबाद की टीम और समर्थकों को उस वक्त गहरा झटका लगा जब पारी के 17वें ओवर में बैंगलोर की तरफ से गेंदबाजी करने आये शाहबाज अहमद ने हैदराबाद के तीन धुरंधर गेंदबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी। अहमद ने जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे और अब्दुल समद को पनेलियन भेज हैदराबाद के मुंह से जीत छीन ली।
एक ही ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के तीन विकेट गिरे तो टीम की CEO काव्या मारन के रिएक्शन्स की काफी चर्चाएं हुईं। मैच के दौरान काव्या मारन के कई एक्सप्रेशन्स देखने को मिले, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं, लेकिन काव्या मारन के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के मैच के दौरान एक नई मिस्ट्री गर्ल भी स्पॉट हुईं हैं।
Feeling Sad For Them☹️#SRHvRCB #SRHvsRCB #RCBVsSRH #SRH #RCB #Warner #IPL2021 #ManishPandey @SunRisers pic.twitter.com/kXpysbQHoa
— Rajesh Singh Negi (@RajeshSN1999) April 14, 2021
नई मिस्ट्री गर्ल काव्या मारन के साथ SRH की टीम को सपोर्ट करती नजर आईं। सोशल मीडिया पर सनसनी मचाने वाली इस नई मिस्ट्री गर्ल के बारे में जानने को लेकर हर कोई उत्सुक है। जब एक ही ओवर में तीन विकेट गिरे तो काव्या मारन के साथ-साथ इस लड़की के चेहरे पर भी मायूसी छा गई। सोशल मीडिया पर इस नई मिस्ट्री गर्ल की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है।
Waqt Badal Gya, Jazbaat Badal Gya😂#SRHvRCB #SRHvsRCB #RCB #SRH @WasimJaffer14 @cricketaakash @Shrutika_45_ @jerryastic pic.twitter.com/GDM63Kg15L
— Rajesh Singh Negi (@RajeshSN1999) April 14, 2021
बैंगलोर की टीम के युवा खिलाड़ी शाहबाज ने 2 ओवर में 7 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। उन्होने ये कारनामा एक ही ओवर में किया। जिसके बाद ही सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ झुका मैच बैंगलोर की ओर मुड़ गयया। कप्तान विराट कोहली ने पारी का 17वां ओवर शाहबाज को दिया। शहबाज ने कप्तान के भरोसे को जीतते हुए मैच भी जीता दी। शहबाज का ये ओवर मैच का टर्निंग प्वाइंट रहा, शाहबाज ने इस ओवर में जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे और अब्दुल समद को आउट किया। उन्होंने ओवर की पहली, दूसरी और आखिरी गेंद पर विकेट लिया।
ऱॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस साल की नीलामीं में शहबाज को 30 लाख रुपये में खरीदा था। उन्होने आईपीएल में डेब्यू किया है। डेब्यू करते ही शहबाज ने टीम को जीत दिलाई।