रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: आईपीएल के इस सीजन का छठां मैच बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलेर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। रौमांचक मुकाबले में बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को मत देकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैंसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर की टीम ने 149 रन ही बना सकी। कप्तान कोहली ग्लैन मैक्सवेल के बदौलतये स्कोर हांसिल कर पाई। कप्तान कोहली ने 33 रनों का योगदान दिया। जबकि ग्लेन मैक्सवेल ने 59 रनों की शानदार पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम 143 रन ही बना सकी। टीम की तरफ से कप्तान डेविड वॉर्नर और मनीष पांडेय ने शानदार पारी खेली। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज 20 का स्कोर पार नहीं कर सका। बैंगलोर इतने कम रनों को बचाने में कामयाब हो पाई तो केवल शाहबाज अहमद की बदौलत। अहमद ने गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में 7 रन देकर तीन विकेट अपने नाम करने में सफलता हांसिल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। अहमद के अलावा मोहम्मद सिराज और हर्षल पटेल ने भी 2 विकेट अपने नाम किया है। काइली जैमीसन ने भी एक विकेट निकालने में सफलता हांसिल की।
बैंगलोर की टीम के युवा खिलाड़ी शाहबाज ने 2 ओवर में 7 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। उन्होने ये कारनामा एक ही ओवर में किया। जिसके बाद ही सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ झुका मैच बैंगलोर की ओर मुड़ गयया। कप्तान विराट कोहली ने पारी का 17वां ओवर शाहबाज को दिया। शाहबाज ने कप्तान के भरोसे को जीतते हुए मैच भी जीता दी। शहबाज का ये ओवर मैच का टर्निंग प्वाइंट रहा, शाहबाज ने इस ओवर में जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे और अब्दुल समद को आउट किया। उन्होंने ओवर की पहली, दूसरी और आखिरी गेंद पर विकेट लिया।
ऱॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस साल की नीलामीं में शाहबाज को 30 लाख रुपये में खरीदा था। उन्होने आईपीएल में डेब्यू किया है। डेब्यू करते ही शहबाज ने टीम को जीत दिलाई।