रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जीत के साथ हुआ। दोनो टीमें दमदारी के साथ मुकाबले में भिंड़ी थी, लेकिन मुंबई के पलड़े में जाता हुआ मैच एबी डिविलियर्स ने अपने बल्ले से बैंगलोर की ओर मोड़ दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम बल्लेबाजी करते हुए 159 रनों का स्कोर खड़ा किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर की टीम ने मैच के अंतिम गेंद पर जीत दर्ज की। कप्तान विराट कोहली के 33, ग्लेन मैक्सवेल के 39 और एबी डिविलियर्स के 48 रनों की बदौलत बैंगलोर पहले मैच अपने नाम करने में सफल रही।
डिविलिय़र्स के इस आतिशी पारी पर भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज विरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर कहा कि ‘विल पावर =डिविलियर्स पावर। सभी ताकतों को हरा दिया। मुझे बिल्कुल भी हैरानी नहीं है कि आईपीएल के लोगो को गुप्त तरीके से एबी डिविलियर्स के बाद बनाया गया है।
Will power = De villiers Power.
Defeats all power.No wonder the @IPL logo is secretly designed after @ABdeVilliers17 . Champion knock. But Patel Bhai ke raaz mein , RCB bowling mazaa aaya. Top spell 5/27. Is saal cup aande , no vaandey. #RCBvsMI pic.twitter.com/NcPBRzaRrd
— Virender Sehwag (@virendersehwag) April 9, 2021
वहीं सहवाग ने हर्षल पटेल की भी तारीफ की, इस दौरान सहवाग ने ट्वीट कर कहा कि चैंपियन पारी। लेकिन, पटेल भाई के राज में आरसीबी की गेंदबाजी में मजा आया। टॉप स्पैल 5/27। ई साला कप आनदे, नो वेनडे।’ हर्षल पटेल आरसीबी की तरफ से मुंबई के खिलाफ पांच विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज हैं। उन्होंने ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या जैसे बड़े विकेट अपने नाम किए।