रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: आईपीएल के 14वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन से पहले सभी टीमों ने अपने-अपने रिलीज और रिटेन खिलाड़यों की लिस्ट जारी कर दी है। आपको बतादें कि राजस्थान रॉयल्स ने अपने टीम के खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा को चेन्नई सुपर किंग के साथ ट्रेड कर दिया है। आपको बता दें राजस्थान रॉयल्स एक ऐसी टीम बनी, जिसने अपने कप्तान को ही रिलीज कर दिया है। स्टीव स्मिथ जैसे दिग्गज खिलाड़ी को रिलीज करने के बाद राजस्थान की टीम उथप्पा की ट्रेडिंग से अपने पर्स को बढ़ा लिय़ा है।
कप्तान स्टीव स्मिथ के कारण उथप्पा का पिछला सीजन खराब हो गया था। जिसके बाद उथप्पा ने कैश डील में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को ज्वाइन किय़ा था। टी-20 स्पेशलिस्ट रॉबिन उथप्पा को राजस्थान की टीम ने 3 करोड़ रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। इससे पहले उथप्पा मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पुणे वॉरियर्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा भी रह चुके थे।
मिनी ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से उथप्पा की तस्वीर शेयर की, और बताया कि वह चेन्नई सुपर किंग्स के टीम का हिस्सा हैं। जिसके बाद उथप्पा ने कहा कि “मैंने वास्तव में राजस्थान रॉयल्स में पिछले साल काफी एन्ज्वॉय किया और इस फ्रैंचाइजी का हिस्सा बनने के लिए बहुत अच्छा समय था. मैं अब आईपीएल 2021 के लिए सीएसके से जुड़कर अपने क्रिकेट के अगले सफर के लिए उत्साहित हूं।”