1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IPL 2021: मैक्सवेल ने जड़ा ऐसा छक्का कप्तान कोहली भी हुए दंग, देखें विडियो

IPL 2021: मैक्सवेल ने जड़ा ऐसा छक्का कप्तान कोहली भी हुए दंग, देखें विडियो

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IPL 2021: मैक्सवेल ने जड़ा ऐसा छक्का कप्तान कोहली भी हुए दंग, देखें विडियो

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जीत के साथ हुआ। मुंबई और बैंगलोर दोनो टीमें दमदारी के साथ मुकाबले में भिंड़ी थी, लेकिन मुंबई के पलड़े में जाता हुआ मैच एबी डिविलियर्स ने अपने बल्ले से बैंगलोर की ओर मोड़ दिया।

लीग के आगाज मैच में दो खिलाड़ी शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दिये। एक एबी डिविलियर्स वहीं दूसरे ग्लेन मैक्सवेल। मैक्सवेल की बात करें तो मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए उन्होने 28 गेंदो में 39 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होने 3 चौके और दो शानदार छक्के जड़े।

लय में बल्लेबाजी कर रहे मैक्सवेल ने क्रुणाल पांड्या की गेंद पर एक ऐसा दनदनाता छक्का जड़ा, जिससे वो सुर्खियों में आ गये हैं। मैक्सवेल के इस दमदार छक्के को देखकर कप्तान विराट कोहली भी दंग रह गये। मैक्सवेल के इस य़ोगदान के कारण ही आरसीबी पहला मैच अपने नाम करने में सफल रही है।

आपको बता दें कि मुंबई की तरफ से पारी का 11वां ओवर क्रुणाल पांड्या ने फेंका। पहली ही गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने जोरदार शॉट लगाया। शॉट इतना जबर्दस्त था कि गेंद एमए चिदंबरम स्टेडियम की छत को पार कर गई। मैक्सवेल के 100 मीटर लंबे शॉट को देखने के बाद कोहली भी दंग रह गए। मैक्सवेल ने फिर 12वें ओवर की पहली गेंद पर राहुल चाहर की गेंद को रिवर्स स्वीप कर छह रनों के लिए भेजा।

मैक्सवेल के अलावा एबी डिलियिर्स ने हाथ से फिसलता हुआ मैच अपने बल्ले के दम पर आरसीबी की ओर मोड़ दिया। डिविलियर्स ने 27 गेंद में 48 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान डिविलियर्स ने 4 चौका और 2 शानदार छक्का जड़ा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...