रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: आईपीएल की सरगर्मी बढ़ती ही जा रही है, इस साल आईपीएल ऑक्शन में कई रिकॉर्ड टूटे तो कई बने भी। आपको बता दें कि युवराज सिंह का सबसे ज्यादा मंहगा खिलाड़ी का रिकॉर्ड अफ्रीकी आलराउंडर क्रिस मॉरिस ने तोड़ा। पिछले साल का आईपीएल भले ही यूएई की सरजमीं पर खेला गया था, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स वह टीम बनी थी, जिसने देश में ही शिविर लगाया था।
The Singa Nadai to start off the day with! Thala Coming! #DenComing #WhistlePodu #Yellove 💛🦁 @msdhoni pic.twitter.com/nu6XOmJ8qo
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 4, 2021
इस साल के आईपीएल से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई पहुंच गये। आपको बता दें कि अभ्यास शिविर संभवत: 9 मार्च से शुरू होगा। धोनी बुधवार की रात चेन्नई पहुंचे और कोरोना के दिशा निर्देशों के तहत धोना पांच दिन क्वारंटीन रहेंगे। इस बात की जानकारी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने सोशल मीडिया पर दी है।
Thalai-Vaa! 🙏🏽🦁
Smile with the Mass(k) on! Super Night! #DenComing #WhistlePodu #Yellove 💛 pic.twitter.com/zjjDowuOmL
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 3, 2021
वहीं टीम के अन्य खिलाड़िंयों की बात करें तो पूर्व भारतीय बल्लेबाज बति रायडू भी बुधवार को चेन्नई पहुंच गए, जबकि टीम में शामिल तमिलनाडु के खिलाड़ी बाद में जुड़ेंगे। चेन्नई के सीईओ एस विश्वनाथन ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि शिविर 9 मार्च से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि जो भी खिलाड़ी उपलब्ध होंगे, वे इसमें भाग लेंगे।
उन्होंने कहा, “खिलाड़ी पांच दिन पृथकवास पर रहेंगे, जिसके बाद अभ्यास शुरू करेंगे। इसके अलावा तीन निगेटिव टेस्ट आने जरूरी हैं। आईपीएल 14 के स्थान और कार्यक्रम की अभी घोषणा नहीं की गई है।“ चेन्नई टीम की बात करें तो टीम ने इस साल हुई निलामी में हरफनमौला खिलाड़ी मोईन अली को 7 करोड़ और कर्नाटक के हरफनमौला कृष्णप्पा गौतम को 9 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा। इसके साथ ही चेतेश्वर पुजारा को 50 लाख रुपये में खरीदा।