1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IPL 2020 : विराट कोहली ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का किया उल्लंघन , पढ़े

IPL 2020 : विराट कोहली ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का किया उल्लंघन , पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IPL 2020 : विराट कोहली ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का किया उल्लंघन , पढ़े

आईपीएल 2020 में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान आईसीसी के गेंद पर लार न लगाने के नियम का उल्लंघन कर गए।

हालांकि, उन्हें अपनी गलती का तुरंत अहसास हो गया और उन्होंने हाथ उठाकर संकेत दिया कि उन्हें गलती पता चल गई है।घटना दुबई इंटरनेशलन स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स की पारी के तीसरे ओवर की है।

Image

पृथ्वी शॉ बल्लेबाजी और नवदीप सैनी गेंजबाजी कर रहे थे। विराट कोहली शॉर्ट कवर पर फील्डिंग कर रहे थे। सैनी की तीसरी गेंद पर शॉ ने ड्राइव शॉट खेला। हालांकि, कोहली ने तेजी से आ रही गेंद को रोका लेकिन उस पर लार लगा दी।

Image

हालांकि, कोहली को अपनी गलती का तुरंत अहसास हो गया था और उन्होने हाथ उठाकर इसे स्वीकार किया। शॉ के इस शानदार शॉट और कोहली की बेहतरीन फील्डिंग को देखकर दिग्गज क्रिकेटर रहे सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया और दोनों की प्रशंसा की। लार लगाने की घटना को उन्होंने आदतन बताया।

सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ‘शॉ ने शानदार शॉट खेला। गेंद पर लार लगाने के बाद कोहली की प्रतिक्रिया देखने लायक थी। कभी कभी सहज प्रवृति सामने आ जाती है।’

बता दें कि आईसीसी ने कोविड-19 महामारी के कारण इस साल जून में गेंद को चमकाने के लिये लार के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया था।

इससे पहले पिछले सप्ताह राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ क्षेत्ररक्षण करते समय गेंद पर लार लगा दी थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...