1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IPL 2020 : विराट कोहली ने बनाया एक और विश्व रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

IPL 2020 : विराट कोहली ने बनाया एक और विश्व रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IPL 2020 : विराट कोहली ने बनाया एक और विश्व रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

दुबई में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें मुकाबले में विराट कोहली ने बिना एक भी गेंद खेले विश्व कप रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस के लिए मैदान पर उतरते ही वह दुनिया में किसी भी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए।

Image

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी करने वाले विराट को नाम टीम के लिए कुल 197 मैच खेलने का रिकॉर्ड दर्ज हुआ और ऐसा करने वाले वह दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बन गए।

बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली के लिए सोमवार (5 अक्टूबर) का मुकाबला बेहद खास रहा। वह किसी भी एक फ्रेंचाइजी टी20 टीम के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने।

विराट ने दिल्ली के खिलाफ 10 रन बनाते ही टी-20 में अपने 9000 रन पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय जबकि कुल सातवें बल्लेबाज हैं। उन्होंने भारत की ओर से 82 टी-20 में 50.80 की औसत से 2794 रन बनाए हैं।कोहली ने इस मामले में अब इंग्लैंड के काउंटी क्लब सोमरसेट के जेम्स हिलड्रेथ से आगे निकल गए हैं।

Image

सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने वालों की लिस्ट में सबसे उपर अब विराट कोहली का नाम आ गया है। कोहली ने दिल्ली के मुकाबले से पहले कुल 5926 रन बनाए हैं। 197 खेलकर उन्होंने जेम्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Image

जेम्स हिलड्रेथ ने सोमरसेट के लिए 196 मैच में 3694 रन बनाए हैं और वह दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे नंबर पर नॉटिंघमशायर के समित पटेल का नाम है। समित ने 191 मैच में 3601 रन बनाए हैं।

बता दें कि दिल्ली के खिलाफ इस मैच में विराट ने बैंगलोर की तरफ से सर्वाधिक 43 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। इससे पहले पिछले मैच में विराट ने इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक अपने नाम किया था।

Image

उल्लेखनीय है कि विराट कोहली आईपीएल के भी सर्वाधिक रन स्कोरर हैं। उन्होंने 182 मैच में अब तक 5545 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने पांच शतक और 37 अर्धशतक जड़े हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...