1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IPL 2020 : सनराइजर्स हैदराबाद ने भुवनेश्वर कुमार की जगह तेज गेंदबाज पृथ्वी राज यारा को दिया मौका

IPL 2020 : सनराइजर्स हैदराबाद ने भुवनेश्वर कुमार की जगह तेज गेंदबाज पृथ्वी राज यारा को दिया मौका

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IPL 2020 : सनराइजर्स हैदराबाद ने भुवनेश्वर कुमार की जगह तेज गेंदबाज पृथ्वी राज यारा को दिया मौका

आंध्र प्रदेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज पृथ्वी राज यारा को सनराइजर्स हैदराबाद ने आइपीएल 2020 के लिए भुवनेश्वर कुमार की जगह टीम में शामिल किया है।

भुवनेश्वर कुमार 2  अक्टूबर को सीएसके के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान इंजर्ड हो गए थे और उसके बाद गेंदबाजी भी नहीं कर पाए थे। उन्हें गेंदबाजी के दौरान थाई मसल इंजरी हो गई थी और अब बीसीसीआइ के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक वो अपनी टीम के लिए आइपीएल के 13वें सीजन में बाकी के बचे मैचों में नहीं खेल पाएंगे।

Image

बीसीसीआइ अधिकारी ने कहा कि भुवी को ग्रेड दो या तीन की इंजरी है जिसे ठीक होने में छह से आठ हफ्ते का समय लग सकता है और इसकी वजह से वो शायद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी नहीं जा पाएंगे।

इससे पहले हैदराबाद के तेज गेंदबाज मिचेल मार्श भी चोटिल होकर इस लीग से बाहर हो गए थे और उनकी जगह टीम में जेसन होल्डर को शामिल किया गया था।

अब भुवी के आइपीएल से बाहर होने के बाद हैदराबाद ने आंध्र प्रदेश के बाएं हाथ के 22 वर्षीय तेज गेंदबाज यारा को अपनी टीम में शामिल किया है। पृथ्वी राज यारा ने अब तक सिर्फ 11 फर्स्ट क्लास मैच और 9 लिस्ट ए मैच खेले हैं।

इसके अलावा उनके नाम पर सिर्फ तीन टी20 मैच दर्ज है, लेकिन इतने कम मैचों में भी उन्होंने अपनी गेंदबाजी से खूब प्रभावित किया है।

आंध्र प्रदेश के लिए पिछले 5 फर्स्ट क्लास मुकाबले में उन्होंने कुल 18 विकेट झटके थे तो वहीं 11 फर्स्ट क्लास मैचों में उन्होंने 39 विकेट अपने नाम किए हैं। मैच की एक पारी में उनका बेस्ट प्रदर्शन 56 रन देकर चार विकेट जबकि एक मैच में 63 रन देकर 6 विकेट लिए हैं।

वहीं लिस्ट एक के 9 मैचों में उनके नाम पर 15 विकेट दर्ज है और उनका बेस्ट प्रदर्शन 21 रन देकर 5 विकेट रहा है तो वहीं 3 टी20 मैचों में उन्होंने 4 विकेट लिए हैं। पृथ्वी राज यात्रा ने अब तक आंध्रा अंडर 19, अंडर 16, अंडर 14, अंडर 22 और इंडिया ए का प्रतिनिधित्व किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...