1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IPL 2020 : मुंबई से हार के बाद स्टीव स्मिथ को लगा झटका, 12 लाख रुपये लगा जुर्माना

IPL 2020 : मुंबई से हार के बाद स्टीव स्मिथ को लगा झटका, 12 लाख रुपये लगा जुर्माना

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IPL 2020 : मुंबई से हार के बाद स्टीव स्मिथ को लगा झटका, 12 लाख रुपये लगा जुर्माना

आईपीएल के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। इस मैच में स्लो ओवर रेट की वजह से राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ पर जुर्माना लगाया गया। उनकी मैच फीस में से 12 लाख रुपये की कटौती कर दी गई।

Image

आपको बता दे कि मुंबई के खिलाफ हार के बाद राजस्थान के कप्तान को एक और झटका लगा। उनको मैच के दौरान फील्ड सेटिंग में समय बर्बाद करने की वजह से ओवर करने में हुई देरी के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना भरना पड़ा।

आइपीएल द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी में बताया गया है कि आइपीएल के न्यूनतम ओवर गति उल्लघंन से संबंधित आचार संहिता के अंतर्गत उनकी टीम का यह सत्र का पहला उल्लघंन था, स्टीव स्मिथ पर 12 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया।

Image

राजस्थान के कप्तान स्मिथ से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भी स्लो ओवर रेट की वजह से जुर्माना लगाया जा चुका है। इन दोनों के उपर भी 12-12 लाख का ही जुर्माना लगाया गया था।

मंगलवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्य कुमार यादव की नाबाद 79 रन की शानदार पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 193 रन बनाए। उन्होंने 47 गेंद में 11 चौकों और दो छक्कों लगाते हुए यह पारी खेली।

Image

जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी के आगे राजस्थान की पूरी टीम 136 रन पर ही ढेर हो गई। बुमराह ने 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...