1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IPL 2020 : स्पिनर राशिद खान की हो रही जमकर तारीफ, सुनील गावस्कर ने क्या कहां, पढ़े

IPL 2020 : स्पिनर राशिद खान की हो रही जमकर तारीफ, सुनील गावस्कर ने क्या कहां, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IPL 2020 : स्पिनर राशिद खान की हो रही जमकर तारीफ, सुनील गावस्कर ने क्या कहां, पढ़े

इंडियन प्रीमियर लीग के 22वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को 69 रन हराया। इस जीत में स्पिनर राशिद खान ने अहम भूमिका निभाई।

Image

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने हैदराबाद के इस लेग स्पिनर की जमकर तारीफ की और यहां तक कहा कि चाहे किसी भी टीम के कप्तान से पूछ लें वो इस गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल करना चाहेगा।

हैदराबाद और पंजाब के बीच खेले गए मुकाबले में राशिद खान ने कमाल की गेंदबाजी की और तीन विकेट हासिल किए। इस मैच मे उन्होंने हैदराबाद के लिए मुसीबत बन रहे आतिशी बल्लेबाजी करने वाले निकोलस पूरन का विकेट हासिल किया।

Image

यह विकेट उन्होंने तब झटका जब टीम को इसकी जरूरत थी। सुनील गावस्कर ने मैच खत्म होने के बाद राशिद की तारीफ करते हुए उनको हर कप्तान की पहला पसंद बताया।

गावस्कर ने कहा, आप फ्रेंचाइजी के कप्तानों से पूछो, वो कौन-सा एक गेंदबाज है, जिसको आप अपनी टीम में देखना पसंद करेंगे। मैं इस बात को लेकर पक्का हूं कि हर कोई यही कहेगा कि राशिद खान को मुझे दे दीजिए।

इस बात पर मुझे पूरा भरोसा है। हां, ऐसे कुछ गेंदबाज हो सकते हैं, जिनको इस बात का बुरा लग सकता है, लेकिन वो ये भी तो देखें, जिस तरह से वह अपने काम को अंजाम देते हैं।

Image

आगे उन्होंने कहा, वह विकेट हासिल करते हैं, डॉट बॉल डालकर दबाव बनाते हैं। आप उनकी इकोनॉमी को देखिए 4 ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट। लेग स्पिनर आम तौर पर फुलटॉस और शॉट बॉल करते हैं, लेकिन वो शायद ही ऐसा करते हैं।

वह हर बार बिल्कुल अपने लक्ष्य पर ही गेंद डालते हैं। उनके पास एक बहुत ही शानदार और बल्लेबाजों को चकमा देने वाली गुगली है, जो हाथों के पीछे से आती है। काफी बल्लेबाजों के लिए इसको पढ़ना मुश्किल होता है। ऐसी गेंदबाजी, इस तरह का नियंत्रण, कोई भी कप्तान यही कहेगा कि इस गेंदबाज को मुझे दे दो।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...