1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IPL 2020: सिद्धार्थ मौके बने IPL सीजन 13 के दौरान सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज, पढ़े

IPL 2020: सिद्धार्थ मौके बने IPL सीजन 13 के दौरान सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IPL 2020: सिद्धार्थ मौके बने IPL सीजन 13 के दौरान सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज, पढ़े

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चोटिल भुवनेश्वर कुमार की जगह सिद्धार्थ कौल मौका दिया। सिद्धार्थ मौके का फायदा नहीं उठा पाए और वह आइपीएल सीजन 13 में एक मैच के दौरान सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बन गए।

 

30 साल के इस तेज गेंदबाज ने मुंबई के खिलाफ मैच में अपने पहले ओवर में 19 रन दिए और अंतिम ओवर में उन्होंने 21 रन लुटाए। हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने उन्हें मुंबई की पारी की आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने को दी।

 

उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर हार्दिक पांड्या को आउट किया। इसके कुणाल पांड्या क्रीज पर आए और उन्होंने चार गेंदों पर दो चौके और दो छक्कों की मदद से 20 रन ठोक दिए।

सिद्धार्थ कौल ने इस मैच में चार ओवरों में 64रन लुटाए और दो विकेट लिया। उन्हें हार्दिक पांड्या के अलावा सुर्यकुमार यादव का विकेट मिला। इस दौरान सिद्धार्थ ने आइपीएल के 13वें सत्र में सबसे ज्यादा रन देने का शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया।

इस मामले में तीसरे नंबर पर किंग्स इलेवन पंजाब के क्रिस जॉर्डन तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चार ओवर में 56 रन दिए थे।

 

वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स के लुंगी नगीदी चौथे और पीयूष चावला चौथे पांचवें नंबर पर है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नगीदी ने चार ओवर में 56 रन दिए थे औऱ एक विकेट लिए थे।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...