1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IPL 2020 : पंजाब को दी बड़ी मात, हैदराबाद टॉप 3 में पहुंची

IPL 2020 : पंजाब को दी बड़ी मात, हैदराबाद टॉप 3 में पहुंची

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IPL 2020 : पंजाब को दी बड़ी मात, हैदराबाद टॉप 3 में पहुंची

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 22वां मैच दुबई के मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया। हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है।

Image

पहले बल्लेबाजी करते हुए जॉनी बेयरेस्टो और डेविड वार्नर के अर्धशतकों के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 201 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की पूरी टीम 16.5 ओवर में 132 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

टूर्नामेंट में पंजाब की टीम छह में पांच मैच हारकर अंक तालिका में सबसे नीचे हैं। टीम को लगातार चार मैचों में हार मिली है। मैच के बाद पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने कहा कि पावर प्ले में विकेट गंवाने पर मुश्किलें बढ़ जाती हैं। खासतौर पर तब जब आप छह बल्लेबाजों के साथ खेलते हैं।

Image

फॉर्म में चल रहे पंजाब के ओपनर मंयक अग्रवाल 9 रन बनाकर दूसरे ही ओवर में रन आउट हो गए। इसे लेकर राहुल ने कहा कि मंयक के रन आउट होने से अच्छी शुरुआत नहीं मिली। यह काफी बुरा था।

आज उन दिनों में से एक था जब हम शॉट्स हवा में खेल रहे थे और गेंद फिल्डरों के हाथ में जा रही थी। पंजाब के लिए इस मैच में एक अच्छी बात ये रही कि गेंदबाजों ने डेथ ओवर्स में अच्छी गेंदबाजी की।

पंजाब की टीम ने आखिरी पांच ओवर में केवल 41 रन दिए और छह विकेट लिए। लेग-स्पिनर रवि बिश्नोई ने शानदार प्रदर्शन किया और 29 रन देकर तीन विकेट लिए।

Image

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने सनराइजर्स हैदराबाद को कप्तान डेविड वार्नर और जॉनी बेयरेस्टो ने दमदार शुरुआत दी। दोनों ने पावरप्ले 58 रन जोड़े। हैदराबाद की ओर से जॉनी बेयरेस्टो ने 28 गेंदों में अर्धशतक जड़ा।

कप्तान डेविड वार्नर ने भी दमदार अर्धशतक 37 गेंदों में पूरा किया। हालांकि, 160 रन 15 ओवर में जोड़कर कप्तान वार्नर 52 रन बनाकर आउट हो गए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...