आईपीएल 2020 के लिए नया लॉगो लांच कर दिया है. इस बार आईपीएल का टाइटल स्पांन्सर मोबाइल फैंटेसी लीग प्लेटफॉर्म ड्रीम11 है. ऐसे में नए सीजन के लिए आईपीएल का नया लॉगो सामने आ गया है. आईपीएल ने सोशल मीडिया पर नए लोगो की तस्वीर शेयर की है. वहीं, दूसरी और मुंबई इंडियंस ने भी सोशल मीडिया पर नए लॉगो को शेयर किया है. बता दें कि चीनी कंपनी को लेकर उठे विवाद के बाद आखिर में बीसीसीआई ने स्पांन्सर को बदलने का फैसला किया था. स्पांन्सर हासिल करने की रेस में कई भारतीय कंपनी शामिल थी, लेकिन आखिर में डीम इलेवन स्पांन्सर की रेस में बजी मारी.
बता दें कि बुधवार को ही बीसीसीआई ने ड्रीम इलेवन को आईपीएल 2020 के लिए स्पांन्सर बनाया है. ड्रीम इलेवन ने 222 करोड़ रूपये में आईपीएल की स्पांन्सर डील हासिल की है. आईपीएल 2020 का आगाज 19 सितंबर से होने वाला है.