1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IPL 2020 : मुंबई ने 57 रन से जीता मुकाबला, राजस्थान की टीम 136 रन पर ढेर

IPL 2020 : मुंबई ने 57 रन से जीता मुकाबला, राजस्थान की टीम 136 रन पर ढेर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IPL 2020 : मुंबई ने 57 रन से जीता मुकाबला, राजस्थान की टीम 136 रन पर ढेर

इंडियन प्रीमियर लीग के 20वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

Image

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट पर 193 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम 18.1 ओवर में 136 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मुंबई ने मुकाबला 57 रन से अपने नाम कर जीत की हैट्रिक पूरी की।

Image

रोहित व डिकॉक ने मुंबई को अच्छी शुरुआत दिलाई और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी हुई। इस पार्टनरशिप को कार्तिक त्यागी ने तोड़ा और उन्होंने डीकॉक को 23 रन पर बटलर के हाथों कैच करवा दिय।

ये कार्तिक त्यागी का आइपीएल में पहला विकेट रहा। कप्तान रोहित शर्मा अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्होंने अपनी पारी में 35 रन बनाए, लेकिन श्रेयस गोपाल ने उन्हें आउट कर दिया। इसके बाद श्रेयस ने इशान किशन को डक पर आउट कर पवेलियन वापस भेज दिया।

Image

पिछले मैच में महज चार गेंदों पर नाबाद 20 रन बनाने वाले क्रुणाल पांड्या ने इस मैच में 17 गेंदों पर 12 रन बनाए और जोफ्रा आर्चर की गेंद पर श्रेयस गोपाल के हाथों लपके गए।

सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में 47 गेंदों पर नाबाद 79 रन की पारी खेली जबकि हार्दिक पांड्या ने 19 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाए। राजस्थान की तरफ से श्रेयस गोपाल को दो जबकि जोफ्रा आर्चर व कार्तिक त्यागी को एक-एक सफलता मिली।

Image

राजस्थान का पहला विकेट यशस्वी जयसवाल के रूप में गिया। उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने बिना खाता खोले ही डिकॉक के हाथों कैच करवा दिया। कप्तान स्टीव स्मिथ 6 रन बनाकर आउट हुए।

संजू सैमसन भी अपना खाता नहीं खोल पाए और बोल्ट की गेंद पर रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट हुए। महिपाल लोमरोर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में 11 रन बनाकर आउट हुए। राहुल चाहर की गेंद पर सब्सिट्यूट खिलाड़ी अनुकूल रॉय ने एक शानदार कैच लेकर उनको वापस भेजा।

लगातार गिरते विकटों के बीच जोस बटलर अकेले रन बनाते नजर आए। 34 गेंद पर 4 चौका और तीन छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। बटलर 44 गेंद पर 70 रन की बेहतरीन पारी खेलकर आउट हुए। बाउंड्री पर कीरोन पोलार्ड ने एक शानदार कैच लेकर बटलर की पारी का अंत किया।

Image

मुंबई की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डि कॉक, सूर्य कुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, जेम्स पैटिनसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

राजस्थान की प्लेइंग इलेवन

जोस बटलर, यशस्वी जयसवाल, स्टीव स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन, महिपाल लोमरोर, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, कार्तिक त्यागी, टॉम कु्र्रन, श्रेयस गोपाल, अंकित राजपूत।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...