आईपीएल में आज पहला क्वालीफ़ायर खेला जाना है मुकाबला होगा। मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होना है। इस मैच की विजेता को फाइनल में एंट्री मिल जाती है। शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जायेगा। शुक्रवार को जो भी टीम हारेगी उसका इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में सफर खत्म हो जाएगा।
प्लेऑफ का पहला मैच हारने वाली टीम का मुकाबला रविवार 8 नवंबर को एलिमिनेटर में जीत दर्ज करने वाली टीम से होगा। जो भी टीम एलिमिनेटर मैच में जीत दर्ज करेगी उसकी टक्कर क्वालिफायर वन जीतने वाली टीम के साथ 10 नवंबर को 13वें सीजन के फाइनल में होगी और इसी दिन आईपीएल को अपना नया विजेता मिल जाएगा।
लीग स्टेज में मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली कैपिटल्स पर भारी पड़ी है। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को पहले लीग मुकाबले में 5 विकेट से मात दी थी, जबकि दूसरे लीग मैच में मुंबई ने और बेहतर प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को 9 विकेट से हराया।
बई के खिलाफ मैच से पहले अय्यर ने कहा कि हम मुंबई को हरा देंगे। अय्यर ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुंबई इंडियंस सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है। लेकिन मैं यह भी कहूंगा कि हमारे पास भी निर्भीक और बेहतरीन खिलाड़ियों की टीम है।