1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IPL 2020 : कोलकाता को लगा बड़ा झटका, टीम के एक तेज गेंदबाज बाहर

IPL 2020 : कोलकाता को लगा बड़ा झटका, टीम के एक तेज गेंदबाज बाहर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IPL 2020 : कोलकाता को लगा बड़ा झटका, टीम के एक तेज गेंदबाज बाहर

चेन्नई सुुपर किंग्स के खिलाफ आज शाम को होने वाले मुकाबले से ठीक पहले कोलकाता नाइट राइडर्स टीम को बड़ा झटका लगा है। इस टीम के तेज गेंदबाज अली खान इंजरी की वजह से आइपीएल 2020 से बाहर हो गए हैं।

अली खान आइपीएल का हिस्सा बनने वाले यूएसए के पहले तेज गेंदबाज बने थे, हालांकि उन्हें इस सीजन में केकेआर की तरफ से अब तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।

अली खान को टीम में हैरी गुरने की जगह लाया गया था जो पहले चोटिल होकर इस सीजन से बाहर हो गए थे, लेकिन अब वे खुद ही घायल हो गए हैं और अब इस सीजन में नहीं खेल पाएंगे।

अली खान को लेकर आधिकारिक बयान भी जारी किया गया जिसमें कहा गया है कि उन्हें केकेआर ने चोटिल तेज गेंदबाज हैरी गुरने की जगह साइन किया था।

Image

अली यूएसए के पहले क्रिकेटर बने थे जिन्हें आइपीएल में किसी फ्रेंचाइजी द्वारा साइन किया गया था, लेकिन दुर्भाग्यवश वो चोटिल हो गए हैं और आइपीएल 2020 के बाकी सीजन में नहीं खेल पाएंगे।

आपको बता दें कि पाकिस्तानी मूल के तेज गेंदबाज अली खान कैरेबियाई प्रीमियर लीग 2020 में त्रिनबागो नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा थे। ये टीम इस साल चैंपियन बनी थी और इसमें अली खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए ही केकेआर ने उन्हें टीम में साइन किया था। जहां तक कोलकाता नाइट राइडर्स का इस सीजन में प्रदर्शन की बात है तो इस टीम ने अब तक चार मैच खेले हैं। इसमें दिनेश कार्तिक की अगुआई वाली इस टीम का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...