आईपीएल के 13वें सीजन के 22वां मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने किंग्स इलेवन पंजाब को 69 रन के विशाल अंतर से हराया। दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में टॉस जीतकर जॉनी बेयरस्टो (97) और डेविड वार्नर (52) के दम पर हैदराबाद ने स्कोरबोर्ड पर 201/6 रन टांगे, जिसके जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब की पूरी टीम 16.5 ओवर में महज 132 रन पर सिमट गई।
निकोलस पूरन (37 गेंदों में 77 रन) के अलावा KXIP का कोई भी बल्लेबाज रंग में नहीं दिखा। हैदराबाद के लिए राशिद खान ने महज 12 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए तो खलील अहमद-टी नटराजन की झोली में 2-2 विकेट आए।
अभिषेक शर्मा को एक सफलता मिली। यह ऑरेंज आर्मी की छह मैच में तीसरी जीत थी तो केएल राहुल की कप्तानी वाली किंग्स इलेवन पंजाब छह मैच में पांच मैच गंवाकर अंकतालिका में आखिरी पायदान पर है।
हैदराबाद के लिए राशिद खान ने महज 12 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए तो खलील अहमद-टी नटराजन की झोली में 2-2 विकेट आए। अभिषेक शर्मा को एक सफलता मिली।
ऑरेंज आर्मी की छह मैच में तीसरी जीत थी तो केएल राहुल की कप्तानी वाली किंग्स इलेवन पंजाब छह मैच में पांच मैच गंवाकर अंकतालिका में आखिरी पायदान पर है।
दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में टॉस जीतकर जॉनी बेयरस्टो (97) और डेविड वार्नर (52) के दम पर हैदराबाद ने स्कोरबोर्ड पर 201/6 रन टांगे, जिसके जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब की पूरी टीम 16.5 ओवर में महज 132 रन पर सिमट गई। निकोलस पूरन (37 गेंदों में 77 रन) के अलावा KXIP का कोई भी बल्लेबाज आज रंग में नहीं दिखा।