1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IPL 2020: Dhoni बने IPL में 100 कैच लेने वाले दूसरे विकेटकीपर बने, जानें- कौन है पहले नंबर पर

IPL 2020: Dhoni बने IPL में 100 कैच लेने वाले दूसरे विकेटकीपर बने, जानें- कौन है पहले नंबर पर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IPL 2020: Dhoni बने IPL में 100 कैच लेने वाले दूसरे विकेटकीपर बने, जानें- कौन है पहले नंबर पर

इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है।महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को आईपीएल में एक और मुकाम हासिल किया। जी हां, रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेले गए आईपीएल के 18वें मुकाबले में धोनी ने केएल राहुल का कैच लपका।

Image

इसी के साथ वह आईपीएल के इतिहास में बतौर विकेटकीपर 100 कैच लेने वाले दूसरे विकेटकीपर बन गए। 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने केएल राहुल को धोनी के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।

Image

भारत के पूर्व कप्तान ने 195 आइपीएल मैचों में 139 शिकार किए हैं, जिसमें 100 कैच शामिल हैं। पंजाब को चेन्नई ने 10 विकेट से हराया।

Image

धौनी से पहले विकेटकीपर के तौर पर 100 कैच लेने का करनामा कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक कर चुके हैं। 186 मैचों  में, कार्तिक के नाम 133  शिकार(103 कैच, 30 स्टंप) हैं।रॉबिन उथप्पा 90 शिकार (58 कैच सहित) के साथ सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

Image

बता दें कि धौनी ने इस साल अगस्त में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने देश के लिए 350 वनडे, 90 टेस्ट और 98 टी-20 खेले हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 829 शिकार किए हैं।

Image

पंजाब के खिलाफ मैच से पहले चेन्नई की टीम लगातार तीन मैच हारकर काफी दबाव में थी, लेकिन टीम ने मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। ओपनर शेन वॉटसन  (83) और फॉफ डु प्लेसिस (87) ने शानदार प्रदर्शन किया और अंत तक आउट नहीं हुए। दोनों ने टीम को 10 विकेट से जीत दिलाई।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...