1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IPL 2020 : धमाकेदार जीत के बाद टॉप पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स

IPL 2020 : धमाकेदार जीत के बाद टॉप पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IPL 2020 : धमाकेदार जीत के बाद टॉप पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 23वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शारजाह के मैदान पर खेला गया। इस मैच में दिल्ली की टीम ने राजस्थान को बुरी तरह हराया।

Image

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने आइपीएल 2020 में अपना पांचवां मैच 46 रन से जीता और अंकतालिका में नंबर वन की कुर्सी फिर से हासिल कर ली।

इस मैच में राजस्थान की टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 184 रन बनाए।

इस तरह राजस्थान के सामने जीत के लिए 185 रन का टारगेट था, लेकिन राजस्थान की टीम 19.4 ओवर में 138 रन बनाकर ढेर हो गई और मुकाबला 46 रन से हार गई। IPL 2020 में राजस्थान की ये चौथी हार है।

Image

राजस्थान की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही और दिल्ली के स्पिनर आर अश्विन ने उन्हें 13 रन के स्कोर पर धवन के हाथों कैच आउट करवा दिया। कप्तान स्टीव स्मिथ ने 17 गेंदों पर 24 रन बनाए और उन्हें एनरिक नॉर्खिया ने आउट किया।

स्मिथ का कैच हेटमायर ने पकड़ा। संजू सैमसन का खराब फॉर्म लगातार जारी है और उन्होंने सिर्फ 5 रन बनाकर सरेंडर कर दिया। स्टोइनिस की गेंद पर वो अपना कैच हेटमायर को थमा बैठे।

महिपाल लोमरोर एक रन बनाकर अश्विन का शिकार बने और उनका कैच अक्षर पटेल ने शॉर्ट कवर पर अक्षर पटेल ने लपका। यशस्वी जयसवाल ने 34 रन की अच्छी पारी खेली, लेकिन उन्हें स्टॉयनिस ने क्लीन बोल्ड कर दिया।

Image

एंड्रयू टाय 6 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर रबादा को कैच दे बैठे। जोफ्रा आर्चर 2 रन बनाकर रबादा की गेंद पर आउट हो गए। श्रेयस गोपाल 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। राहुल तेवतिया 38 रन बनाकर रबादा के शिकार बने। वरुण आरोन एक रन बना सके।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...