यूएई में खेले जा रहे IPL 2020 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए धाकड़ स्पिनर अमित मिश्रा ने 3 मैच खेले थे।
इन तीन मैचों में उन्होंने 3 विकेट चटकाए, लेकिन उंगली की चोट की वजह से वे इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी बचे सीजन से बाहर हो गए हैं।
अमित मिश्रा के उस हाथ की उंगली में चोट लगी है, जिससे वे गेंदबाजी करते हैं। ऐसे में उनको आइपीएल से बाहर होना पड़ा है, लेकिन यूएई से भारत आने से पहले उनको दिल्ली कैपिटल्स ने टीम ने स्पेशल फेरयवेल दिया है।
इस विदाई समारोह में अमित मिश्रा समेत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी भावुक नजर आए।
मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किए गए अमित मिश्रा की विदाई के समय देखा कि मिश्रा काफी भावुक हैं और अपने साथियों से कह रहे हैं कि उनके लिए आइपीएल ट्रॉफी जीतकर लाना।
डीसी ने अपने ट्विटर पर शेयर किए वीडियो कैप्शन में लिखा है,अलविदा चेहरे में कोई अच्छाई नहीं है, टीम की ओर से, श्रेयस अय्यर ने अमित मिश्रा को उनके विदाई पर एक भावुक संदेश दिया। अमित मिश्रा ने हमारी 2020 की क्लास के लिए एक विशेष अनुरोध साझा किया।