इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 13वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है।
IPL 2020 में दिल्ली की टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अपने पहले चार मैचों में से तीन मैच जीत लिए हैं, लेकिन सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स का सामना विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होना है।
आरसीबी ने भी अपने तीन मुकाबले जीत लिए हैं। ऐसे में ये टक्कर जोरदार होगी, लेकिन इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम नई जर्सी में नजर आएगी।

बैंगलोर के खिलाफ होने वाले इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की नई जर्सी पहन कर उतरेगी। दिल्ली कैपिटल्स और बैंगलोर के बीच ये मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
दिल्ली कैपिटल्स के सीईए धीरज मल्होत्रा ने एक बयान में कहा, “बीते कुछ वर्षों में jsw ने भारतीय खेल को आगे ले जाने में अहम योगदान निभाया है।
आरसीबी और दिल्ली दोनों की टीमें अभी मजबूत नजर आ रही हैं और इन दोनों ने चार मैचों में तीन-तीन में जीत दर्ज की है। अब इन दोनों का लक्ष्य अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखना होगा। अय्यर ने जहां टीम के चारों मैचों में अच्छी फॉर्म दिखाई वहीं कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अर्धशतक जड़कर फार्म में वापसी की।
अय्यर ने शनिवार को फिर से अपना कौशल दिखया और 38 गेंदों पर 88 रन बनाए। उनके अलावा पृथ्वी शॉ ने 66 रन की पारी खेली जिससे दिल्ली ने कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) को 18 रन से हराया।
कोहली ने आरसीबी की रॉयल्स के खिलाफ आठ विकेट की आसान जीत में 53 गेंदों पर नाबाद 72 रन बनाकर फार्म में वापसी की।