यूएई में खेले जा रहे आईपीएल के 13वें सीजन से दो बड़ी खबर आ रही है।इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में सोमवार का दिन बेहद निराशाजनक रहा। दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा के टूर्नामेंट से बाहर होने की खबर आई।
अंगुली में फैक्चर होने की वजह से टीम के दिग्गज स्पिनर को सीजन के बाकी सभी मैचों से बाहर होना पड़ा है।पीटीआई की खबर के मुताबिक दिल्ली के अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा की चोट काफी गंभीर थी।
37 वर्षीय अमित मिश्रा जहां आईपीएल इतिहास के दूसरे सर्वाधिक विकेट टेकर गेंदबाज थे। उनकी उंगली में फ्रैक्चर है जो टूर्नामेंट के दौरान ठीक नहीं हो सकती इसी वजह से वह अब टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि अब तक टीम मैनेजटमेंट की तरफ से इस खबर की पुष्ठी नहीं की गई है।
आइपीएल 2020 में सोमवार को ही दिल्ली की टीम को रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच खेलने उतरना है। मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा चोटिल होने की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।
उनको शनिवार को शारजाह में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान उंगली में चोट लगी थी। जिसे काफी गंभीर बताया जा रहा था लेकिन सोमवार को यह साफ हो गया कि अब वह आगे इस सीजन में गेंदबाजी करते नजर नहीं आएंगे।