1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IPL 2020 : DC ने जीता IPL 2020 का चौथा मैच, 59 रन से बैंगलोर को हराया

IPL 2020 : DC ने जीता IPL 2020 का चौथा मैच, 59 रन से बैंगलोर को हराया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IPL 2020 : DC ने जीता IPL 2020 का चौथा मैच, 59 रन से बैंगलोर को हराया

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 19वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दुबई में खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने बैंगलोर को बुरी तरह हराया।दिल्ली ने RCB के खिलाफ 59 रन से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट की अंकतालिका में फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।

Image

इस मैच में बैंगलोर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और मार्कस स्टोइनिस के तूफानी अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 196 रन बनाए।

Image

इस तरह बैंगलोर के सामने जीत के लिए 197 रन का टारगेट था, लेकिन विराट कोहली की कप्तानी वाली बैंगलोर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 137 रन बना सकी और मुकाबला 59 रन से हार गई।

Image

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पावरप्ले में 63 रन जोड़े। ये आइपीएल 2020 के पावरप्ले में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।

Image

दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका पृथ्वी शॉ के रूप में लगा जो 42 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली को दूसरा झटका शिखर धवन के रूप में लगा जो 32 रन बनाकर इसुरु उडाना का शिकार बने।

दिल्ली को तीसरा झटका कप्तान श्रेयस अय्यर के रूप में लगा जो मोइन अली की गेंद पर 11 रन बनाकर देवदत्त पडिक्कल के हाथों कैच आउट हुए। दिल्ली का चौथा विकेट रिषभ पंत के रूप में गिरा जो 25 गेंदों में 37 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।

Image

दिल्ली की ओर से पारी का एकमात्र अर्धशतक मार्कस स्टोइनिस ने जड़ा। स्टोइनिस 26 गेंदों में 53 रन बनाकर और हेटमायर 11 रन बनाकर आउट हुए।

इस मैच के लिए विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में दो बदलाव हुए हैं। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एडम जैम्पा के साथ-साथ गुरकीरत सिंह को बाहर बैठना पड़ा है।

Image

लगातार गिरते विकटों के बीच जमकर बल्लेबाज कर रहे कप्तान विराट कोहली को दिल्ली के सबसे बेहतरीन गेंदबाज कगिसो रबादा ने आउट किया। 39 गेंद पर 43 रन बनाकर खेल रहे कोहली को उन्होंने विकेट के पीछे रिषभ पंत  के हाथों कैच करवाया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...