आईपीएल बस शुरु होने वाला है लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के कई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव हुए है वही स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना भी टीम से बाहर हो गए है और ऐसे में पिछला हफ्ता टीम के लिए कुछ ठीक नहीं गुजरा है।
लेकिन अब टीम के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कोरोना वायरस के पूरी तरह उभरने का दावा किया है। दीपक चाहर का कहना है कि वह पूरी तरह से फिट हो चुकी हैं और मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं।
Come what may, don't miss leg day. Cherry on the rise! #WhistlePodu @deepak_chahar9 🦁💛 pic.twitter.com/dqxbRGQ01s
— Chennai Super Kings – Mask P😷du Whistle P🥳du! (@ChennaiIPL) September 1, 2020
उन्होंने अपनी हेल्थ अपडेट देते हुए एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि आपकी शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं अच्छी तरह से ठीक हो गया हूं और उम्मीद है कि जल्द ही मैदान पर दिखूंगा।
ज्ञात हो, चाहर और एक अन्य खिलाड़ी सहित सीएसके दल के 13 सदस्यों को कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाया गया था. ये सभी 14 दिनों के अनिवार्य पृथकवास में हैं।