1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IPL 2020 : लगातार पंजाब की हार का सिलसिला जारी, कप्तान केएल राहुल ने क्या कहा?

IPL 2020 : लगातार पंजाब की हार का सिलसिला जारी, कप्तान केएल राहुल ने क्या कहा?

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IPL 2020 : लगातार पंजाब की हार का सिलसिला जारी, कप्तान केएल राहुल ने क्या कहा?

(IPL 2020) में गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने किंग्स इलेवन पंजाब को 69 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 201 रन बनाए।

Image

पंजाब की टीम 16.5 ओवर में 132 रनों पर ऑलआउट हो गई। टूर्नामेंट में पंजाब की टीम छह में पांच मैच हारकर अंक तालिका में सबसे नीचे हैं। टीम को लगातार चार मैचों में हार मिली है।

मैच के बाद पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने कहा कि पावर प्ले में विकेट गंवाने पर मुश्किलें बढ़ जाती हैं। खासतौर पर तब जब आप छह बल्लेबाजों के साथ खेलते हैं।

Image

फॉर्म में चल रहे पंजाब के ओपनर मंयक अग्रवाल 9 रन बनाकर दूसरे ही ओवर में रन आउट हो गए। इसे लेकर राहुल ने कहा कि मंयक के रन आउट होने से अच्छी शुरुआत नहीं मिली। यह काफी बुरा था। आज उन दिनों में से एक था जब हम शॉट्स हवा में खेल रहे थे और गेंद फिल्डरों के हाथ में जा रही थी।

पंजाब के लिए इस मैच में एक अच्छी बात ये रही कि गेंदबाजों ने डेथ ओवर्स में अच्छी गेंदबाजी की। पंजाब की टीम ने आखिरी पांच ओवर में केवल 41 रन दिए और छह विकेट लिए। लेग-स्पिनर रवि बिश्नोई ने शानदार प्रदर्शन किया और 29 रन देकर तीन विकेट लिए।

Image

राहुल ने इसके लिए गेंदबाजों की तारीफ की और कहा कि  पिछले पांच मैचों में हमने अपनी डेथ बॉलिंग से संघर्ष किया, लेकिन यह आज हमने अच्छी गेंदबाजी की।

गेंदबाजों ने साहस दिखाया और हमने वापसी की। जैसी उन्हें शुरुआत मिली थी उससे एक समय ऐसा लग रहा था कि वे 230 से अधिक स्कोर बनाने में सफल होंगे। राहुल ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले निकोलस पूरन (37 गेंदों में 77 रन) की भी सराहना की।

Image

उन्होंने पूरन को बल्लेबाजी करते देखना काफी अच्छा लगता है और वह वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। पिछले साल भी जब भी उन्हें मौका मिला, उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...