1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स धमाकेदार जीत, पंजाब को 10 विकेट से रौंदा

IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स धमाकेदार जीत, पंजाब को 10 विकेट से रौंदा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स धमाकेदार जीत, पंजाब को 10 विकेट से रौंदा

इंडियन प्रीमियर लीग के 13 सीजन के 18वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया। चेन्नई सुपरकिंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 10 विकेट से रौंद डाला।

Image

पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और निर्धरित 20 ओवर में 4 विकेट पर 178 रन बनाए है। इस तरह चेन्नई के सामने 179 रन का लक्ष्य है। तीन हार झेल चुकी सीएसके ने बिना विकेट खोए 17.4 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

Image

शेन वॉटसन और फाफ डु प्लेसिस ने पंजाब के खिलाफ शानदार शुरुआत की। दोनों ने पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 60 रन जोड़े। इसके बाद अपने अपने अर्धशतक पूरे किए।

Image

वॉटसन ने 31 गेंद पर 9 चौके और 1 छक्का लगाकर हाफ सेंचुरी पूरी की तो डु प्लेसिस ने 33 गेंद पर 7 चौका लगाकर 50 रन के आंकड़े को छुआ।

दोनों बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 181 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 10 विकेट की बेहतरीन जीत दिलाई।

वॉटसन 53 गेंद पर 83 रन बनाए तो डु प्लेसिस ने 53 गेंद पर 87 रन की नाबाद पारी खेली। यह तीन लगातार हार के बाद चेन्नई को मिली पहली जीत है। वहीं पंजाब की लगातार तीसरी हार है।

Image

चेन्नई के खिलाफ पारी की शुरुआत करने के लिए नियमित केएल राहुल और मयंक अग्रवाल की जोड़ी मैदान पर उतरी। कसी हुई गेंदबाजी के आगे दोनों ने पावरप्ले में 46 जोड़े।

9वें ओवर की पहली गेंद पर मयंक को पीयूष चावला ने 26 रन पर खेल रहे मयंक अग्रवाल को सैम कुर्रन के हाथों कैच करवाया। दूसरा विकेट मनदीप के रूप में गिरा रवींद्र जडेजा ने अंबाती रायुडू के हाथों 27 रन पर कैच करवाया।

Image

पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने एक और शानदार पारी खेलते हुए अर्धशतक जमाया। 46 गेंद पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की।  करुण नायर, कृष्प्पा गौतम और जिमी नीशम की जगह टीम में मनदीप सिंह, हरप्रीत बरार और क्रिस जॉर्डन  को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई।

Image

चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेइंग इलेवन

शेन वॉटसन, अंबाती रायुडू, फाफ डु प्लेसिस, महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान, विकेटकीपर), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, सैम कुर्रन, शार्दुल ठाकुर, पीयूष चावला, दीपक चाहर

किंग्स इलेवन पंजाब का प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, मनदीप सिंह, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, सरफराज खान, क्रिस जॉर्डन, हरप्रीत बरार, रवि विश्नोई, मोहम्मद शमी, शेल्डन कॉटरेल

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...