चेन्नई सुपर किंग्स जब आइपीएल 2020 के 21वें मैच में केकेआर के खिलाफ मैदान पर उतरी तब उम्मीद ये की जा रही थी कि शायद दिनेश कार्तिक को निराश होना पड़ेगा, लेकिन यहां पासा पलट गया और निराश एमएस की टीम को होना पड़ा।
सीएसके का इस लीग में ये छठा मुकाबला था, जिसमें उसे हार मिली और अब तक इस टीम ने चार मुकाबले गंवा दिए। अब केकेआर के खिलाफ एमएस धौनी की टीम को क्यों हार मिली इसके पीछे की उन्होंने वजह बताई।
माही ने बताया कि बीच के ओवरों में एक ऐसा फेज था जब केकेआर ने 2-3 ओवर शानदार गेंदबाजी की। अगर हम अच्छी बल्लेबाजी करते और 2-3 विकेट लगातार नहीं गंवाते तो परिणाम कुछ और हो सकता था।
हमें शुरुआत के 5-6 ओवर में और ज्यादा सावधान रहना चाहिए था। केकेआर के खिलाफ सैम कुर्रन ने शानदार गेंदबाजी की और टीम के अन्य बॉलर्स ने भी शानदार काम किया, लेकिन बल्लेबाजों ने गेंदबाजों को निराश कर दिया।
हमें स्ट्राइक बदलते रहने की जरूरत थी साथ ही मुझे ऐसा लगता है कि आखिरी के ओवर्स में कम चौके व छक्के लगे। धौनी ने आगे की रणनीति के बारे में कहा कि हमें आखिरी के ओवर्स में कुछ नया सोचना होगा जब गेंदबाज निरंतर बैक ऑफ लेंथ गेंदबाजी करते हैं।
वहां हमें बैटिंग में और ज्यादा बेहतर करने की जरूरत है और मुझे ऐसा लगता है कि हमने वो नहीं किया। आपको बता दें कि केकेआर के खिलाफ सीएसके के गेंदबाजों ने बेहतर काम किया और उन्हें 20 ओवर में 167 रन पर ऑल आउट कर दिया।