1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IPL 2020 : बुमराह ने अपने Career की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की, लिए सबसे ज्यादा विकेट

IPL 2020 : बुमराह ने अपने Career की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की, लिए सबसे ज्यादा विकेट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IPL 2020 : बुमराह ने अपने Career की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की, लिए सबसे ज्यादा विकेट

बुमराह की घातक गेंदबाजी का नजारा आइपीएल के 20वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ देखने को मिला, दरअसल बुमराह अपनी इसी घातक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।

Image

बुमराह ने राजस्थान की टीम के खिलाफ अपने साथी गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट व जेम्स पैटिनसन के साथ मिलकर घातक गेेंदबाजी की और अपनी टीम को 57 रन से जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई।

राजस्थान के खिलाफ बुमराह ने 4 ओवर में 20 रन देकर चार विकेट झटके जिसमें कप्तान स्टीव स्मिथ, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर व श्रेयस गोपाल उनका शिकार बने।

ये यूएई में जसप्रीत बुमराह के आइपीएल करियर का बेस्ट फिगर साबित हुआ हैं।

Image

यानी यूएई में उन्होंने अब तक का बेस्ट प्रदर्शन करा हैं। यूएई में ये उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन तो रहा ही साथ ही ये उनके अब तक के आइपीएल करियर का भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रह हैं।

यही नहीं आइपीएल 2020 में अब तक डेथ ओवर्स यानी 16 से 20 ओवर के बीच सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में वो कगिसो रबादा की बराबरी पर पहुंच गए हैं।

ये दोनों गेंदबाज आइपीएल के 13वें सीजन में डेथ ओवर्स में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं और इनके विकेटों की संख्या 9 है।

Image

इस मैच में मुंबई की टीम ने सूर्यकुमार यादव की नाबाद 47 गेंदों पर 79 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट पर 193 रन बनाए हैं।

इसके जवाब में राजस्थान की टीम 18.1 ओवर में 136 रन पर ऑल आउट हो गई।

राजस्थान के बल्लेबाज मुंबई के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह से धराशाई हो गए थे। यशस्वी जयसवाल शून्य पर तो संजू सैमसन भी अपना खाता नहीं खोल पाए।

Image

कप्तान स्टीव स्मिथ 6 रन ही बना कर आउट हो गए। जोस बटलर ने 44 गेंदों पर 70 रन बनाकर टीम की नैया को पार लगाने की कोशिश जरूर की, लेकिन वो जीत नहीं दिला पाए।

मुंबई की तरफ से बोल्ट व पैटिनसन ने दो-दो विकेट लिए, बुमराह ने  जबकि चार विकेट लिए राहुल चाहर व किरोन पोलार्ड ने एक-एक विकेट ही लिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...