इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 17वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शारजाह में खेला गया। इस मैच में मुंबई ने हैदराबाद को 34 रन से हरा दिया।
शारजाह के छोटे मैदान पर टॉस जीतकर स्कोरबोर्ड पर पांच विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाने के बाद मुंबई ने सनराइजर्स हैदाराबाद को 174 रन पर ही रोक दिया।
मुंबई के लिए क्विंटन डीकॉक ने तूफानी फिफ्टी जमाई तो दूसरे बल्लेबाजों ने भी छोटी-छोटी तेज पारियां खेली। गेंदबाजी भी शानदार रही।
मुंबई इंडियंस की आइपीएल 2020 में ये तीसरी जीत है। वहीं, हैदराबाद की टीम को पांच मैचों में से तीसरे मैच में हार मिली है।
इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और मुंबई की टीम ने क्विंटन डिकॉक के अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 208 रन बनाए।
शारजाह के छोटे मैदान पर टॉस जीतकर स्कोरबोर्ड पर पांच विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाने के बाद मुंबई ने सनराइजर्स हैदाराबाद को 174 रन पर ही रोक दिया।
ऐसे में जीत के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 209 रन का टारगेट था, लेकिन हैदराबाद ने डेविड वार्नर के अर्धशतक के बावजूद 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 174 रन बनाए और मैच 34 रन से गंवा दिया।
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। रोहित शर्मा ने छक्के के साथ पारी की शुरुआत की, लेकिन अगली ही गेंद पर वे कैचआउट हो गए।
रोहित को संदीप शर्मा ने जॉनी बेयरेस्टो के हाथों कैच आउट हुए। टीम को दूसरा झटका सूर्य कुमार यादव के रूप में लगा जो 27 रन बनाकर आउट हुए।
किया।मुंबई की टीम के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक के बल्ले से IPL 2020 का पहला अर्धशतक निकला।
महज 32 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से उन्होंने फिफ्टी पूरी की। हालांकि, वे 67 रन बनाकर आउट हो गए। डिकॉक को राशिद खान ने अपनी ही गेंद पर कैच
आउट किया।