1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IPL 2020 : कोलकाता की जीत के बाद, कप्तान दिनेश कार्तिक ने क्या कहा, पढ़े

IPL 2020 : कोलकाता की जीत के बाद, कप्तान दिनेश कार्तिक ने क्या कहा, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IPL 2020 : कोलकाता की जीत के बाद, कप्तान दिनेश कार्तिक ने क्या कहा, पढ़े

कोलकाता नाइटराइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के मुकाबले में महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रन से हराया। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 167 रन बनाए।

Image

जवाब में चेन्नई की टीम पांच विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी। मैच में जीत के बाद कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक टीम की काफी तारीफ। उन्होंने चार ओवर में 31 रन देकर एक विकेट लेने वाले सुनील नरेन और दो ओवर में 18 रन देकर एक विकेट लेने वाले आंद्रे रसल की जमकर सराहना करा।

कार्तिक ने कहा कि  हर टीम के लिए कुछ प्रमुख खिलाड़ी होते हैं। नरेन हमारे लिए उनमें एक हैं। उनका साथ दें, इतना तो हम कर ही सकते हैं। दो-तीन खराब मैच मायने नहीं रखते।

Image

केकेआर ने चेन्नई के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी में काफी बदलाव किए। बैटिंग में बदलाव को लेकर कार्तिक ने कहा कि हमारी बल्लेबाजी में काफी लचिलापन है। नंबर तीन से बल्लेबाजी की शुरुआत की थी और आज मैं सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आया।

बता दें कि इस मैच से पहले नरेन टीम के लिए ओपनिंग कर रहे थे। कार्तिक ने सलामी जोड़ी में बदलाव करते हुए नरेन की जगह शुभमन गिल (11) के साथ राहुल त्रिपाठी (81 रन, 51 गेंद, आठ चौके, तीन छक्के) को पारी की शुरुआत करने भेजा।

Image

नरेन ( 17 रन) नंबर चार पर बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने 11वें ओवर में कर्ण की गेंद को लांग ऑन और डीप मिडविकेट के ऊपर से छह रन के लिए भेजना चाहा, लेकिन बाउंड्री के करीब एक बेहतरीन रिले कैच ने उन्हें पवेलियन भेज दिया।

जडेजा ने डाइव लगाते हुए कैच लपका और फिर बाउंड्री के पार जाने से पहले गेंद डुप्लेसिस की ओर उछाल दी, जिसे डुप्लेसिस ने लपककर नरेन की पारी का अंत किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...