1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. इंस्टाग्राम और फेसबुक ने रिलीज़ किया विराट कोहली AR फ़िल्टर

इंस्टाग्राम और फेसबुक ने रिलीज़ किया विराट कोहली AR फ़िल्टर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इंस्टाग्राम और फेसबुक ने रिलीज़ किया विराट कोहली AR फ़िल्टर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले इंस्टाग्राम और फेसबुक पर विराट कोहली का बेहद ही खास AR फ़िल्टर रिलीज हुआ है।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का इंस्टाग्राम और फेसबुर पर अब AR इफेक्ट उपलब्ध है। कंपनी ने विराट कोहली के AR इफेक्ट को ” Bat Talks for India ” नाम देने का फैसला किया है।

इंस्टाग्राम पर AR इफेक्ट विराट कोहली की प्रोफाइल पर मौजूद है। वहीं फेसबुक पर विराट कोहली के AR इफेक्ट का इस्तेमाल करने के लिए आपको उनके पेज पर जाना होगा।

आपको बता दें कि बता दें कि ” Bat Talks for India ” ऐसा AR फिल्टर है जिसके जरिए फैंस विराट कोहली के सेलिब्रेशन को रिक्रीएट कर सकते हैं।

टीम इंडिया की बात करें तो ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर उसे तीन वनडे, तीन टी-20 और चार टेस्ट मैच खेलने हैं। विराट कोहली हालांकि दो महीने लंबे इस दौरे से पहला टेस्ट खेलने के बाद ही वापस इंडिया लौट आएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...