1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. पहले टेस्ट में भारत की शर्मनाक हार, ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट से हराया

पहले टेस्ट में भारत की शर्मनाक हार, ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट से हराया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पहले टेस्ट में भारत की शर्मनाक हार, ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट से हराया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए एडिलेड डे-नाईट टेस्ट में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों आठ विकेट से करारी हार मिली। भारत की दूसरी पारी महज 36 रनों पर सिमट गई। इसके साथ ही भारतीय टेस्ट इतिहास में ये एक पारी में सबसे कम स्कोर है। चार टेस्ट मैच की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 1-0 से बढ़त बना चुका है।

भारत ने पहली बारी में 244 रन बनाए थे। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 191 रनों पर ढेर हो गई थी। भारतीय गेंदबाजों ने पहली पारी में अच्छी गेंदबाजी की। अश्विन ने चार विकेट लिए जबकि उमेश को तीन विकेट मिले थे।

दूसरी पारी में भारत के पास 53 रनों की बढ़त थी। लेकिन भारत की दूसरी पारी महज 36 रनों पर सिमट गई। मोहम्मद शमी रिटायर्ड हर्ट हो गए जिसके कारण भारतीय पारी नौ विकेट पर 36 पर ही समाप्त कर दी गई। इसके चलते ऑस्ट्रेलिया को 90 रनों का लक्ष्य मिला।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड ने पांच विकेट लिए जबकि पैट कमिंस ने चार विकेट अपने नाम किए।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मैथ्यू वेड 33 रन बनाकर रनआउट हो गए। मार्नस लाबुशैन को रविचंद्रन अश्विन ने आउट किया उन्होंने 6 रन बनाए। जो बर्न्‍स ने नाबाद सात चौके और एक छक्काकी मादा से 51 रन बनाए और छक्का लगाकर मैच जीता दिया। साथ में स्टीव स्मिथ भी 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...