1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. भारत की बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा ने तमिल अभिनेता विष्णु से की सगाई, पढ़े

भारत की बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा ने तमिल अभिनेता विष्णु से की सगाई, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारत की बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा ने तमिल अभिनेता विष्णु से की सगाई, पढ़े

राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता महिला बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने अपने 37वां जन्मदिन पर अपने फैन्स को एक तोहफा दिया है। दरअसल  अपने 37वें जन्मदिन के मौके पर रविवार को ज्वाला गुटा ने तमिल अभिनेता और प्रोड्यूसर विष्णु विशाल के साथ सगाई कर ली।

ज्वाला गुट्टा ने जैसी की यह जानकारी सोशल मीडिया पर दी है, वैसी ही उनके फैन्स उन्हें और विष्णु को बधाई दे रहे हैं। ज्वाला गुट्टा भारतीय खेल जगत के मशहूर अवार्ड अर्जुन पुरस्कार को हासिल करने वाली खिलाड़ी है।

ज्वाला ने ट्वीट करते हुए लिखा, और यह पिछली रात हुआ, यह शानदार सरप्राइज था। ज्वाला ने अपने अब तक के जिंदगी के सफर को शानदार बताया।

उन्होंने लिखा, आज जब मैं अपने जीवन के बारे में सोचती हूं तो पता चलता है कि क्या शानदार सफर रहा है। आज मुझे अहसास हुआ कि आगे देखने के लिए काफी कुछ है, मेरे परिवार, आर्यन, दोस्त और काम. यह एक और खूबसूरत सफर रहेगा, मुझे भरोसा है।

ज्वाला गुट्टा ने भारत के लिए साल 2011 में वर्ल्ड चैंपियनशिप बीडब्ल्यू सर्किट के दौरान कांस्य पदक जीता है। साथ ही 2010 और 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में इन्होंने क्रमश: गोल्ड और सिल्वर पदक हासिल किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...