1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. भारतीय महिला हॉकी टॉप 50 में पहुंचने के करीब, दो स्थानों का हुआ फायदा

भारतीय महिला हॉकी टॉप 50 में पहुंचने के करीब, दो स्थानों का हुआ फायदा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारतीय महिला हॉकी टॉप 50 में पहुंचने के करीब, दो स्थानों का हुआ फायदा

फीफा ने फुटबॉल की ताजा विश्व रैंकिंग जारी की है। भारतीय महिला फुटबॉल टीम को इसमें दो स्थानों का फायदा हुआ है। अब भारतीय महिला टीम 53वें पायदान पर आ गई है। जबकि भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम पहले की तरह 104वें पायदान पर बानी हुई है। रैंकिंग में भारतीय टीम के अभी 1187 अंक हैं।

फीफा के अनुसार इससे पहले 14 अगस्त को जब नई रैंकिंग जारी हुई थी, तो उस समय भारतीय महिला फुटबाल टीम 1432 अंकों के साथ 55वें नंबर पर थी। बता दें की भारतीय महिला टीम के अंक उतने ही हैं लेकिन दो स्थानों का फायदा हुआ है।

भारतीय महिला टीम के अलावा अमेरिका 2192 अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई है। दूसरे नंबर पर जर्मनी ने कब्जा कर रखा है। जबकि, फ्रांस तीसरे नंबर पर है और नीदरलैंडस चौथे नंबर पर कायम है। बता दें की टॉप आठ टीमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

पुरुष टीमों की बात करें तो बेल्जियम की टीम पहले, फ्रांस दूसरे, ब्राजील तीसरे पायदान और उरुग्वे चौथे तथा क्रोएशिया पांचवें स्थान पर हैं। सबसे ज्यादा फायदा माल्टा को हुआ है जिसे 16 अंकों का फायदा हुआ है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...