1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पिता का निधन, लंबे समय से जल रहे थे बीमार

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पिता का निधन, लंबे समय से जल रहे थे बीमार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पिता का निधन, लंबे समय से जल रहे थे बीमार

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

मेरठ: कोरोना महामारी के दूसरे लहर का कहर लगातार जारी है। कोरोना से संक्रमित मरीज ऑक्सीजन और दवाईयों की कमीं से लगातार दम तोड़ रहें हैं। महामारी के दूसरे लहर ने कई हंसते-खेलते परिवारों को तबाह कर दिया है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पिता किरण पाल सिंह का गरुवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर बीमारी से जूझ रहे थे। डॉक्टरों के मुतबिक, वह लीवर संबंधी समस्याओं से भी ग्रसित थे। हालांकि नोएडा के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

आपको बता दें कि 63 साल के किरण पाल सिंह लंबे समय से कैंसर बीमारी से जूझ रहे थे। कुछ दिन पहले उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें मेरेठ के एक हॉस्पिटल में एडमिट कर दिया गया था। इसके बाद उन्हें मुजफ्फरनगर के दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। भुवी पिछले कुछ समय से अपने घर पर ही थे और पिता की देखभाल कर रहे थे।

भुवनेश्वर के पिता किरण पाल सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत थे। वह मूल रूप से बुलंदशहर के रहने वाले थे, लेकिन वह ज्यादातर मुजफ्फरनगर में तैनात रहे। उन्होंने बीमारी की वजह से नौकरी से VRS ले लिया था। पिछले कई दिनों से वो अपने परिवार के बाकी सदस्यों के साथ घर पर ही रह रहे थे।

साल 2015 में भुवनेश्वर कुमार के पिता को जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसके चलते वह पहली बार चर्चा में आए थे। उस वक्त भुवनेश्वर कुमार श्रीलंका दौरे पर थे। बताया गया था कि यह धमकी जमीन के सौदे को लेकर दी गई थी। इसके बाद मेरठ के डीआईजी ने उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई थी।

भुवनेश्वर कुमार की बात करें तो उनका चयन इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई टेस्ट टीम में नहीं हुआ। भारत को इस दौरे में न्यूजीलैंड के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और फिर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। वहीं भारतीय टीम को जुलाई में श्रीलंका का दौरे पर जाना है, जिसमें भुवनेश्वर कुमार का भी चयन हुआ है। अब सवाल यह है कि वह श्रीलंका दौरे पर जाते हैं या नहीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...