रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हाल ही में खिलाड़ियों के खराब फॉर्म को देखते हुए फिटनेस टेस्ट में बदलाव किया था। जिसके बाद नये फिटनेस टेस्ट की चर्चा एक बार जोर पकड़ ली है। क्या आप जानते हैं कि इस नये फिटनेस टेस्ट की चर्चा जोरो पर क्यों है? यदि आप नहीं जानते तो हम आपको बताते हैं।
दरअसल, इस नये फिटनेस टेस्ट के तहत खिलाड़ियों को 8 मिनट 15 सेकेंड में दो किलोमीटर की रेस पूरी करनी होगी। आपको बता दें कि 6 खिलाड़ी नया फिटनेस टेस्ट पास करने में फेल हो गए हैं। यह फिटनेस टेस्ट इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज से पहले किया गया।
एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने 20 खिलाड़ियों को नए फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया था। जिसेमें संजू सैमसन, इशान किशन, राहुल तेवतिया, नितेश राणा, सिद्धार्त कौल और जयदेव उनादकट शामिल थे। यो खिलाड़ी बीसीसीआई के नए फिटनेस टेस्ट को पास नहीं कर पाए।
आपको बता दें कि रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इन सभी 6 खिलाड़ियों को इस पहले नेशनल क्रिकेट एकेडमी में फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया गया था। जिसमें ये खिलाड़ी टेस्ट पास करने में असफल रहे। मिली जानकारी के मुताबिक यह टेस्ट पहली बार लिया गया है, इसलिए इन सभी खिलाड़ियों को फिटनेस टेस्ट पास करने का एक मौका और दिया जाएगा।
बीसीसीआई ने इस फिटनेलस टेस्ट को इसलिए शामिल किया है कि कोरोना वायरस की वजह से खिलाड़ियों को लंबे समय तक मैदान से दूर रहना पड़ा था। जिसका असर खिलाड़ियों की फिटनेस पर भी पड़ा है। आईपीएल और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इंडिया के कई क्रिकेटर्स चोटिल हुए। इसी परेशानी को देखते हुए बीसीसीआई ने यो यो टेस्ट के अलावा पिछले महीने खिलाड़ियों के लिए नया फिटनेस टेस्ट कराने का एलान किया।