1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. लाल और गुलाबी गेंद के साथ अभ्यास करती दिखी भारतीय टीम, देखें वीडियो

लाल और गुलाबी गेंद के साथ अभ्यास करती दिखी भारतीय टीम, देखें वीडियो

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लाल और गुलाबी गेंद के साथ अभ्यास करती दिखी भारतीय टीम, देखें वीडियो

भारतीय टीम ने मंगलवार को लाल और गुलाबी गेंद से टेस्ट मैच की तरह अभ्यास किया। इस अभ्यास सत्र में वनडे, टी-20 और टेस्ट टीम में शामिल सभी शीर्ष बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने हिस्सा लिया।

कप्तान विराट कोहली ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट की जिसमें वह मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी पर अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो के साथ लिखा – ‘‘ मुझे टेस्ट क्रिकेट (अभ्यास) सत्र पसंद है। ’’

वीडियो में खिलाड़ियों को नेट की जगह मैदान के बीच बनी पिच पर टेस्ट मैच की तरह क्षेत्ररक्षण और दूसरे छोर पर बल्लेबाज के साथ बल्लेबाजी अभ्यास करते देखा गया। आपको बता दें कि कोहली 17 दिसंबर से एडीलेड में खेले जाने वाले शुरूआती टेस्ट मैच के बाद अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए भारत लौट आएंगे।

सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल भी गुलाबी गेंद का सामना कर रहे थे जिससे यह संकेत मिलता है कि पहले टेस्ट के लिए अंतिम 11 में उनकी दावेदारी होगी। बीसीसीआई ने भी एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें शमी और सिराज अलग-अलग बल्लेबाजों को गेंदबाजी करते दिख रहे है।

बीसीसीआई ने इस वीडियो के साथ लिखा – ‘‘ गुरु और उनका शिष्य। जब मोहम्मद शमी और सिराज ने भारतीय टीम के नेट्स अभ्यास पर एक साथ गेंदबाजी की। तेज और सटीक। ’’

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...