आईपीएल खत्म होने के तुरंत बाद ही भारतीय टीम कल ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए निकल चुकी है। आईपीएल सीजन 13 के फाइनल में मुंबई ने दिल्ली को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
भारतीय टीम 27 नवंबर से तीन वनडे, तीन टी-20 और चार टेस्ट मैच खेलेगी। वनडे और टी-20 सीरीज 27 नवंबर से 8 दिसंबर के बीच सिडनी और कैनबरा में खेली जाएगी। टेस्ट सीरीज की शुरुआत एडीलेड में 17 दिसंबर से डे नाइट टेस्ट मैच से होगी।
कप्तान विराट कोहली को पहले टेस्ट मैच के बाद पैटर्निटी अवकाश की अनुमति दे दी गई है। भारतीय टीम सिडनी पहुंचेगी जहां वह 14 दिन तक क्वारंरटाइन रहेगी। तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम इस प्रकार है :-
भारतीय वनडे टीम- विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, केएल राहुल (उपकप्तान और विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, मयंक अग्रवाल, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी और शार्दुल ठाकुर।
भारतीय T20 टीम- विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल(उपकप्तान और विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंग्टन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, दीपक चाहर और टी नटराजन।
भारतीय टेस्ट टीम: विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), हनुमा विहारी, शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), जसप्रीत बुमराह , मोहम्मद शमी, उमेश यादव, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज और रोहित शर्मा।
पहला वनडे- 27 नवंबर, सिडनी
दूसरा वनडे- 29 नवंबर, सिडनी
तीसरा वनडे- 1 दिसंबर, ओवल
पहला टी-20- 4 दिसंबर, ओवल
दूसरा टी-20- 6 दिसंबर, सिडनी
तीसरा टी-20- 8 दिसंबर, सिडनी
पहला टेस्ट- 17-21 दिसंबर, एडिलेड
दूसरा टेस्ट- 26-31 दिसंबर, मेलबर्न
तीसरा टेस्ट- 7-11 जनवरी, सिडनी
चौथा टेस्ट- 15-19 जनवरी, ब्रिसबेन