1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IND VS AUS: पारी की शुरुआत होते ही धराशाई हुई भारतीय टीम, 62 पर ही…

IND VS AUS: पारी की शुरुआत होते ही धराशाई हुई भारतीय टीम, 62 पर ही…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IND VS AUS: पारी की शुरुआत होते ही धराशाई हुई भारतीय टीम, 62 पर ही…

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: ब्रिसबेन के गाबा क्रिकेट मैदान पर भारतीय टीम टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेल रही है। जहां ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहली पारी में 369 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है। भारतीय टीम की तरफ से टी नटराजन, शार्दुल ठाकुर और वाशिंगटन सुंदर ने 3-3 विकेट अपने नाम किया। जबकि मोहम्मद सिराज को एक सफलता हांसिल हुई।

पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही, सलामीं बल्लेबाजी करने आये शुभमन गिल 7 रन बनाकर पवेलियन वापस चले गये। वहीं रोहित भी 44 के निजी स्कोर पर नाथन लियोन के गेंद पर मिचेल स्टार्क को कैच दे बैठे। शर्मा ने अपनी पारी के दौरान 6 शानदार चौके लगाये। रोहित शर्मा की जगह बल्लेबाजी करने आये कप्तान अजिंक्य रहाणे एक छोर से पारी को संभाल रहें हैं। वहीं दूसरे छोर की बात करें तो चेतेश्वर पुजारा डटे हुए हैं। भारतीय टीम 2 विकेट के नुकसान पर चाय काल तक 62 रन बना ली हैं।

पहले दिन के खेल की बता करें तो पहला दिन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा था। टीम ने शानदार बल्लेबाजी की थी। टीम की बल्लेबाजी देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम गाबा टेस्ट किसी भी कीमत पर जीतने की कोशिश कर रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...