1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन दो दिग्गज खिलाड़ियों की हुई छुट्टी, 4 खिलाड़ियों की हुई वापसी

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन दो दिग्गज खिलाड़ियों की हुई छुट्टी, 4 खिलाड़ियों की हुई वापसी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन दो दिग्गज खिलाड़ियों की हुई छुट्टी, 4 खिलाड़ियों की हुई वापसी

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेले जाने वाले टेस्ट मैच से भारत और इंग्लैंड फाइनल की दहलीज पर पहुंच गई है। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए शुक्रवार को भारतीय टीम का ऐलान हो गया। फाइनल खेलने के लिए भारतीय टीम में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और चाइनामैन कुलदीप यादव को जगह नहीं मिली है। दोनो खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे।

चार मैचों खेली गई सीरीज के दौरान हार्दिक को एक भी मुकाबले में खेलना का मौका नहीं मिला था। वहीं, कुलदीप को सीरीज के दूसरे टेस्ट में उतारा गया था, लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।

पांड्या की बात करें तो वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दो मैचों में गेंदबाजी नहीं किए थ। हाल ही में सस्पेंड हुई इस सीजन के आईपीएल में भी पांड्या ने गेंद नहीं थामी। मुंबई इंडियंस के क्रिकेट ऑपरेशन निदेशक जहीर खान ने भी आईपीएल-14 के दौरान कहा था कि हार्दिक का वर्कलोड कम करने के लिए उनसे गेंदबाजी नहीं करवाई। गेंदबाजी नहीं करना हार्दिक को भारी पड़ा है और टीम से उनको बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

टेस्ट चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया में रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, हनुमा विहारी और मो.शमी की वापसी हुई है। आपको बता दें कि रवींद्र जडेजा, शमी और हनुमा विहारी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। रवींद्र जडेजा कोहनी में चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट, टी20 और वनडे सीरीज से बाहर रहे थे।

बात करें जसप्रीत बुमराह की तो जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट और पांच टी20 मैचों की सीरीज के दौरान टीम का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए छुट्टी मांगी थी। इसके बाद वह विवाह बंधन में बंध गए। मोहम्मद शमी और हनुमा विहारी भी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे। दोनों खिलाड़ियों की टीम इंडिया में वापसी हो रही है।

भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, आर अश्विन, रवींद जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, मो. शमी, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव।

केएल राहुल और ऋद्धिमान साहा को फिट होने के बाद टीम में वापसी कर सकते हैं। वहीं अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और अरजान नागवासवाला स्टैंडबाई खिलाड़ी के रुप में जगह मिली है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...