भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर यानि कल से दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत होने जा रही है। बीसीसीआई ने एक दिन पहले टीम इंडिया की प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में अजिंक्य रहाणे कप्तानी संभालेंगे। चेतेश्वर पुजारा उप-कप्तान होंगे और ऋषभ पंत विकेटकीपर होंगे।
भारतीय टीम में दो नए खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं। बल्लेबाज शुभमन गिल और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज।
भारतीय टीम इस प्रकार है।
प्लेइंग इलेवन – अजिंक्य रहाणे, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।
ALERT🚨: #TeamIndia for 2nd Test of the Border-Gavaskar Trophy against Australia to be played in MCG from tomorrow announced. #AUSvIND pic.twitter.com/4g1q3DJmm7
— BCCI (@BCCI) December 25, 2020
बीसीसीआइ ने ट्वीट करते हुए प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है, जिसमें पृथ्वी शॉ की जगह शुभमन गिल को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है, जबकि विराट कोहली की जगह रवींद्र जडेजा टीम में चुने गए हैं। मोहम्मद शमी के स्थान पर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को मौका मिलेगा। वहीं, रिद्धिमान साहा की जगह रिषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में दूसरे टेस्ट मैच के लिए जगह मिली है। रवींद्र जडेजा को फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद टीम में मौका दिया गया है, जो कि नंबर सात पर बल्लेबाजी करेंगे।