1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. FIH साल 2019 की सर्वश्रेष्ठ उदीयमान महिला खिलाड़ी बनी भारतीय फॉरवर्ड लालरेम्सियामी

FIH साल 2019 की सर्वश्रेष्ठ उदीयमान महिला खिलाड़ी बनी भारतीय फॉरवर्ड लालरेम्सियामी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
FIH साल 2019 की सर्वश्रेष्ठ उदीयमान महिला खिलाड़ी बनी भारतीय फॉरवर्ड लालरेम्सियामी

मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ एफआईएच ने भारतीय फॉरवर्ड लालरेम्सियामी को 2019 की सर्वश्रेष्ठ उदीयमान महिला खिलाड़ी चुना गया। 19 वर्ष की भारतीय स्ट्राइकर ने अर्जेंटीना की जूलिएटा जांकुनास और नीदरलैंड्स की फ्रेडरिक माटला को हराया। अर्जेंटीना की जूलिएटा जांकुनास दूसरे और नीदरलैंड्स की फ्रेडरिक माटला तीसरे स्थान पर रहीं।

मिजोरम की खिलाड़ी लालरेम्सियामी को 40 प्रतिशत वोट मिले। उन्हें राष्ट्रीय संघों से 47.7 प्रतिशत, मीडिया से 28.4 प्रतिशत और प्रशंसकों तथा खिलाड़ियों से 36.4 प्रतिशत वोट मिले। बता दें कि लालरेम्सियामी बेलारूस के खिलाफ 2017 में पदार्पण किया था। जिसके लालरेम्सियामी भारतीय टीम का हिस्सा बनी हुई है।

2017 में कोरिया और 2019 में स्पेन के खिलाफ लालरेम्सियामी ने सर्वाधिक गोल दागे। तो वहीं भारत ने हिरोशिमा में हुई एफआईएच सीरिज में आठ टीमों को हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया।

बता दें टूर्नामेंट के दौरान लालरेम्सियामी के पिता का निधन हो गया था लेकिन इस दुख को झेलते हुए फिर भी उन्होनें खेलने का फैसला किया। उन्होंने बाद में कहा, ‘मैं चाहती थी कि मेरे पिता को मुझ पर गर्व हो। इसलिए मैंने रुकने और खेलने का फैसला किया।’

मिजोरम के एक छोटे से गांव की रहने वाली लालरेम्सियामी ने कहा, ‘मेरे गांव में हॉकी काफी मशहूर नहीं है। बहुत कम लोग खेलते हैं लेकिन मेरी हमेशा से हाकी में रुचि थी। यही वजह है कि मैने थेंजाल जाने का फैसला किया, जो मेरे गांव से काफी दूर था। मुझे शुरुआती साल हॉस्टल में बिताने पड़े।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...