1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. भारतीय महिला फुटबॉलर बाला देवी ने रचा इतिहास, पढ़ें

भारतीय महिला फुटबॉलर बाला देवी ने रचा इतिहास, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारतीय महिला फुटबॉलर बाला देवी ने रचा इतिहास, पढ़ें

भारत की सबसे कामयाब महिला फुटबॉलर बाला देवी ने फुटबॉल में इतिहास रच दिया है।

2005 में अंडर 17 टीम के साथ भारतीय महिला फुटबॉल में डेब्यू करने वाली बाला देवी प्रोफेशनल फुटबॉल लीग में गोल दागने वाली पहली भारतीय महिला फुटबॉलर बन गई हैं। रेंजर्स एफसी की तरफ से खेलते हुए बाला देवी ने मदरवेल एफसी के खिलाफ यूरोप की फुटबॉल लीग में अपने करियर का पहला गोल किया।

बाला देवी ने यह गोल मैच के 85वें मिनट में किया। इस मुकाबले में रेंजर्स एफसी ने 9-0 से अंतर से मदरवेल एफसी को मात दी।

साल 2019 में भी बाला देवी काफी चर्चा में रही। इंडियन वुमेन लीग में मणिपुर पुलिस की ओर से खेलते हुए बाला देवी ने सिर्फ सात मैच में 26 गोल किए। शानदार सीजन जाने के बाद ही बाला देवी को स्कॉटलैंड में खेलने का मौका मिला। साल 2014 में बाला देवी को AIFF वुमेन प्लेयर ऑफ द ईयर के खिताब से भी नवाजा गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...