बहरीन के साखिर ग्रां प्री में फॉर्मूला टू रेस का आयोजन किया गया। भारतीय ड्राइवर जेहान दारूवाला ने इस रेस में इतिहास रच दिया। जेहान दारूवाला फॉर्मूला टू रेस जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
रविवार को आयोजित किए गए इस रेस में जेहान दारूवाला रेयो रेसिंग के लिए ड्राइव कर रहे थे। इस रेस में जापान के युकी सुनोडा उनके प्रतिद्वंद्वी थे।
आपको बता दें कि रेयो रेसिंग के लिए ड्राइव कर रहे जेहान ने ग्रिड के दूसरी साइड से रेस शुरू की। इसके कुछ ही देर बाद वे डेनियल टिकटुम के बराबर आ गए, लेकिन टिकटुम ने उन्हें फिर पीछे कर दिया, जबकि शूमाकर भी उनसे आगे निकल गए। जेहान ने हार नहीं मानी और सबको पछाड़कर इस रेस को रोमांचक तरीके से जीत लिया।
फॉर्मूला टू रेस जीतने वाले जेहान दारूवाला ने ख़ुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया – ” जीत के साथ ही इस सीजन का अंत किया। मैं अपनी टीम को शुक्रिया करता हूं जो मेरे साथ खड़े रहे। साथ ही उन लोगों को भी धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मेरी जीत के लिए प्रार्थना की। “