भारतीय बैडमिंटन टीम लंबे समय के बाद बैडमिंटन कोर्ट पर खेलती नजर आने वाली है। कोरोना के बाद से अब पहली बार बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (BAI) ने थाईलैंड और एचएसबीसी बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल के लिए आठ सदस्यीय चीम का चुनाव किया है। इसमें पीवी सिंधु और सायना नेहवाल को भी शामिल किया गया है।
आपको बता दें कि मार्च में कोरोनावायरस के कारण खेल जगत में सब बंद हो गौए था। कई टूर्नामेंट रद्द या स्थगित हो गए थे, लेकिन अब धीरे सब सामान्य होता नजर आ रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम भी इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है।
बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने ओलंपिक की तैयारियों को एक नया आयाम देने के लिए पीवी सिंधु, साइना नेहवाल, बी साई प्रणीत, किदांबी श्रीकांत, सतविकसाईराज रैंकिरेड्डी, चिराग शेट्टी, अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की टीम का चयन किया है।
यह टीम अगले साल 12 से 17 जनवरी तक योनेक्स थाईलैंड ओपन के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। चयनित टीम योनेक्स थाईलैंड ओपन के बाद 19 से 24 जनवरी तक टोयोटा थाईलैंड ओपन और 27-31 जनवरी के बीच प्रतिष्ठित एचएसबीसी बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल में हिस्सा लेगी।
बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव अजय सिंघानिया का कहना है कि – ” हम मैदान पर बैडमिंटन प्लेयर की वापसी से काफी खुश हैं। हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में भारतीय खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम रौशन करेंगे। हमारे अधिकांश खिलाड़ियों ने बीते 7-8 महीनों में कोई भी टूर्नामेंट नहीं खेला है। “